ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

सदन में सदस्यों के व्यवहार पर नाराज वेंकैया नायडू बोले- इससे बेहतर तो स्कूल होता है

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन के सदस्यों के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुुए बुधवार को कहा कि इससे बेहतर तो स्कूल होता है। नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए जरुरी दस्तावेज पटल पर रखवाए और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपना वक्तव्य देते वक्त समयसीमा का ध्यान रखना चाहिए। वक्तव्य के समय अन्य सदस्यों को धीरे बोलना चाहिए और कार्यवाही में व्यवधान पैदा नहीं करना चाहिए। सदन में व्यवस्था बनाने के लिए यह जरुरी है कि सभी सदस्य सदन के नियमों का पालन करें। नायडू ने बताया कि सदस्य ने कहा कि यह कोई स्कूल है?…. अरे भाई, स्कूल तो इससे बेहतर होता है। वहां एक्शन तो ले सकते हैं।”

गौरतलब है कि सभापति सदन का कामकाज सुचारु रुप से चलाने के लिए व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हैं और सदस्यों से सदन की नियमों और परंपराओं का पालन करने का अनुरोध करते हैं। इसके बाद सभापति ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराने के लिए शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं कराने की घोषणा की और बोलने के लिए सदस्य का नाम पुकारा। बहुजन समाज पार्टी के वीर सिंह के बोलने के लिए 10 मिनट का समय मांगने पर नायडु ने कहा, ‘‘मैं क्या करूं? जनता ने (आपको) समय दिया ही नहीं।” सिंह को अपना वक्तव्य देने के लिए तीन मिनट का समय आवंटित हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button