ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मनोरंजन

टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर इस अभिनेत्री संग अक्षय कुमार करेंगे रोमांस,

खिलाड़ी अक्षय कुमार एक के बाद एक अपनी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। केसरी के बाद अब वो अपनी अपकमिंग धमाकेदार फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग के लिए कमर कस चुके हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

इसी के साथ बता दें कि साल 1994 में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मोहरा’ का ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने को इस फिल्म में लिया गया है। खबरों की मानें तो इस गाने का रीमेक अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में हो सकता है। यहां तक कि हाल ही में सामने आई तस्वीर से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाने की शूटिंग भी शुरू हो गई है। अक्षय कुमार इन दिनों ‘सूर्यवंशी’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

इसी बीच हाल ही में कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को कटरीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- ‘बारिश में गाना गाना गा रही हूं।’ इस तस्वीर में कटरीना और अक्षय कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद से ही ‘टिप टिप बरसा पानी’ के रीमेक की खबरों को और जोर मिला। दरअसल, इस तस्वीर में कटरीना और अक्षय दोनों ने सिर को टॉवल से ढका हुआ है। इसके साथ ही कटरीना ने कंधे पर टॉवल डाली हुई है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि कटरीना ने साड़ी पहनी हुई है। वहीं अक्षय भी भीगे हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय और कटरीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, ‘सूर्यवंशी’ फिल्म साल 27, मार्च 2020 को रिलीज होगी। जिसका फैंस को भी बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button