ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी के बाद अब आलिया भट्ट निकली इस काम की करने शुरुआत

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में शानदार मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के चलते सुर्खियों का केंद्र बनी हुईं हैं। बता दें कि अर्यान मुर्खजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, मौनी राय भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। अक्सर आलिया अपने फैंस के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को खुद से जुड़ी खबरों से अपडेट करती ही रहती हैं।

बताते चलें कि नई रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने जा रही हैं। अपने यूट्यूब चैनल के जरिए आलिया फैंस के साथ अपना शेड्यूल, फैशन, मेकअप और फिटनेस टिप्स शेयर करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, आलिया अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी से रूबरू कराना चाहती हैं। आलिया को नई चीजें ट्राई करना बहुत पसंद है, इसलिए वो इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब यूट्यूब पर भी एक्टिव रहने का सोच रही हैं। आलिया का मानना है कि वीडियो के जरिए फैंस तक अपनी बात पहुंचाना एक अच्छा ऑप्शन है। आलिया के यूट्यूब चैनल में उनकी जिंदगी से जुड़े हर पहलू के बारे में बताया जाएगा’ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट 26 जून को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर सकती हैं।

इसके अलावा सूत्रों ने आगे बताया, ‘इंस्टाग्राम पर सिर्फ फोटो के जरिए ही फैंस से कनेक्ट हो पाते हैं, अपने यूट्यूब चैनल पर आलिया अपनी फिटनेस के बारे में बताएंगी, फिल्मों में अपनी अलग-अलग लुक्स के बारे में बात करेंगी’, वहीं फैंस के लिए ये किसी बड़े सरप्राइज से कम नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button