ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

Bihar Election 2020: टिकट नहीं मिला तो BJP MLA ने अन्न त्‍यागा, RJD विधायक को हार्ट अटैक तो रोने लगे JDU नेता

पटना।  यह चुनाव जो न कराए। विधानसभा चुनाव में विधायक जी का टिकट क्‍या कटा, उन्‍होंने जीवन भर के लिए अन्‍न ही त्‍याग दिया है।  संन्यासी हैं इसलिए संन्यासी की तरह विरोध कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सारण जिला के अमनौर विधानसभा क्षेत्र (Amanour Assembly Constituency) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा (Shatrughan Tiwari aka Chokar Baba) की। टिकट नहीं मिलने पर आरा में राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक अनवर आलम (Anwar Alam) को हार्ट-अटैक आ गया तो कैमूर के जनता दल यूनाइटेड (JDU) जिलाध्‍यक्ष (Pramod Kumar Singh) फूट-फूटकर रोते देखे गए।

टिकट कटा तो चोकर बाबा ने त्‍याग दिया अन्‍न

सारण जिला के अमनौर विधानसभा सीट के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा का टिकट बीजेपी ने काट दिया है। अब टिकट कटने के बाद उन्‍होंने आजीवन अन्न ग्रहण नहीं करने का फैसला किया है। अब जीवन भर वे केवल फलाहार पर रहेंगे। कहा कि वे संन्यासी हैं और अपना विरोध संन्यासी की तरह ही करेंगे

कहा- सांसद-मंत्रियों ने मिलकर रची साजिश

टिकट कटने पर उन्‍होंने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्‍होंने उपमुख्‍यंमत्री सुशील मोदी एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे को भी निशाने पर लिया। चोकर बाबा ने उनपर साजिश रच कर टिकट कटवाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने उसे टिकट दिया है, जिसे उन्होंने हराया था। चोकर बाबा कहते हैं कि वे चुनाव की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन जनता में लोकप्रियता बढ़ने से सांसद ने उनका टिकट कटवा दिया।

आरजेडी विधायक को आया हार्ट-अटैक

उधर, आरा सदर के आरजेडी विधायक अनवर आलम को टिकट कटने के बाद हार्ट-अटैक आ गया। पटना के एक निजी अस्पताल में उन्‍हें भर्ती कराया गया है। विधायक विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद से डिप्रेशन में थे। महागठबंधन के सीटों के बंटवारे में यह सीट अब भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी के कोटे में चली गई है।

…और सरेआम रोने लगे जेडीयू नेता

कैमूर में भी जेडीयू के जिलाध्‍यक्ष प्रमोद कुमार सिंह टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूट कर रो पड़े। अपनी बात रखने के लिए आयोजित अपने संवाददाता सम्‍मेलन में वे रो पड़े।

Related Articles

Back to top button