ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
मनोरंजन

Amazon Prime’s BIG Announcement: कुली नंबर 1, दुर्गावती और छलांग समेत 2020 में रिलीज़ होंगी ये 9 फ़िल्में

नई दिल्लीवरुण धवन और सारा अली ख़ान की ‘कुली नम्बर 1’, भूमि पेडनेकर की ‘दुर्गावती’ और राजकुमार राव की ‘छलांग’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो ने साल 2020 के लिए अपनी नई फ़िल्मों की रिलीज़ की सूची जारी की है, जिसमें ये तीनों फ़िल्में भी शामिल हैं। सूची के अनुसार, 5 भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम की कुल 9 फ़िल्में दिसम्बर तक अमेज़न प्राइम पर प्रीमियर की जाएंगी।

डेविड धवन निर्देशित कुली नम्बर 1 की रिलीज़ के लिए क्रिसमस का मौक़ा चुना गया है। फ़िल्म 25 दिसम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। कुली नम्बर वन इसी शीर्षक से 1995 में आई फ़िल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने लीड रोल्स निभाये थे। यह फ़िल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोविड-19 के प्रकोप की वजह से फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया गया।

अमेज़न पर आने वाली दूसरी बड़ी हिंदी फ़िल्म है दुर्गावती, जिसमें भूमि पेडनेकर ने लीड रोल निभाया है। यह हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसका निर्माण में अक्षय कुमार भी शामिल हैं। फ़िल्म का निर्देशन जी अशोक ने किया है। दुर्गावती, 2018 की हिट फ़िल्म भागमती का रीमेक है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल निभाया था। दुर्गावती में भूमि के साथ जिशु सेनगुप्ता, अक्षय कुमार, अरशद वारसी और माही गिल अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

हंसल मेहता निर्देशित छलांग 13 नवम्बर को रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह स्पोर्ट्स फ़िल्म है, जिसके निर्माण में अजय देवगन भी शामिल हैं।

साउथ सिनेमा की यह फ़िल्में करेंगी मनोरंजन

हिंदी के साथ अमेज़न ने दक्षिण भारतीय भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 6 नई फ़िल्मों की रिलीज़ का एलान किया है। रिलीज़ डेट के क्रम में देखें तो सबसे पहले मलयालम की हलाल लव स्टोरी 15 अक्टूबर को आएगी। फिर कन्नड़ की भीम सेना नालामहाराजा 29 अक्टूबर रिलीज़ होगी।

तमिल फ़िल्म सूराराय पोट्टरू 30 अक्टूबर को आएगी, जिसमें सूर्या लीड रोल में नज़र आएंगे। कन्नड़ फ़िल्म मान्ने नम्बर 13- 19 नवम्बर, तेलुगु फ़िल्म मिडिल क्लास मेलोडीज़ 20 नवम्बर और तमिल फ़िल्म मारा 17 दिसम्बर को आएंगी। मारा में आर माधवन और श्रद्धा श्रीनाथ लीड रोल में नज़र आएंगे। यह सभी फ़िल्में 200 देशों में एक साथ स्ट्रीम की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button