ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
देश

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर, सोनिया गांधी को पत्र लिख बड़े नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) का साथ छोड़कर खुशबू सुंदर (Khushboo Sundar) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। इससे पहले उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को इसे लेकर एक पत्र लिखा था। जिसमें खुशबू ने पार्टी के बड़े नेताओं पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा था, ‘पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है।

उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने लंबे समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया था।

तमिलनाडु की राजनीति पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क

वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस ने खुशबू सुंदर के इस फैसले को लेकर उन पर ‘वैचारिक प्रतिबद्धता’ की कमी का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि उनके इस फैसले से तमिलनाडु की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खुशबू के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर तमिलनाडु में एआइसीसी के प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने कहा कि वह एक सप्ताह पहले तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहीं थीं। अब भाजपा में शामिल होना, जिसकी वह आलोचना कर रहीं थीं, यह बताता है कि खुशूब में वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सबसे पार्टी पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा क्योंकि खुशबू एक अभिनेत्री थीं, इसलिए हो सकता है मीडिया में कुछ दिन तक यह मुद्दा छाया रहे।

बता दें कि राजनीति में आने से पहले खुशबू सुंदर दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और उससे पहले 2010 में खुशबू सुंदर ने द्रमुक पार्टी का दामन थामा था। उस समय पार्टी तमिलनाडु की सत्ता में थी।

Related Articles

Back to top button