ब्रेकिंग
Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले...
खेल

धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर गेंदबाजी कोच का जवाब जरूर पढ़ें

मैनचेस्टर : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी विश्व कप-2019 के पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी की थी जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना हुई है। सचिन ने भी धोनी की धीमी बैटिंग को लेकर आलोचना की थी। अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बयान दिया है। अरुण ने धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचानाओं का शिकार हो रहे महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा है कि पूर्व कप्तान ने स्थिति को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी की थी और उनकी बल्लेबाजी को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है। मैच की पूर्व संध्या पर अरुण ने कहा, ‘‘विराट कोहली सभी प्रारुपों में नंबर एक बल्लेबाज है, मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेल रहा है किसी अन्य की तुलना उससे करना सही नहीं है।’’

अरुण से पूछा गया कि क्या टीम प्रबंधन ने धोनी से उनकी धीमी बल्लेबाजी के बारे में बात की तो उन्होंने घुमा फिराकर जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘सभी बल्लेबाजों, सहयोगी स्टाफ, बल्लेबाजी कोच, मुख्य कोच रवि शास्त्री के बीच लगातार बातचीत होती रहती है। शास्त्री सभी कोच के साथ नियमित बात करते हैं।  मैं आपको नहीं बता सकता कि हमारे बीच क्या बातचीत होती है, लेकिन हां अगर मुझे आपके सवाल का जवाब देना है तो हमारे बीच सुधार के लिये लगातार बातचीत होती है।’’

अरुण ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि धोनी ने स्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी की। विकेट की स्थिति ही ऐसी थी। हमने जो लक्ष्य दिया था, हम उसे बचाने में भी सफल रहे। जब धोनी और केदार जाधव बल्लेबाजी कर रहे थे तब अगर हम विकेट खो देते तो चीजें काफी अलग होतीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत है।’’ धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 28 रन बनाने के लिए 52 गेंदों का सामना किया। भारत ने हालांकि 11 रनों से मैच अपने नाम किया था। उस मैच में विराट ने 63 गेंदों पर 67 रन बनाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button