ब्रेकिंग
DA Hike Chhattisgarh News: भाजपा के घोषणापत्र का हवाला देकर फेडरेशन ने सरकार से की मांग, समय पर डीए ... MP Crime News: इंदौर जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया जेल प्रहरी खंडवा जेल... Panna Lokayukta Trap: पन्ना में जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारी 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिर... Indore Congress News: दिल्ली चलो जन मार्च के लिए इंदौर में जोर-शोर से तैयारियां, राहुल गांधी के समर्... Narmadapuram News: त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा, दक्षिण भारत और दिल्ली के बीच चलाई गई स्पेश... Ujjain Kshipra River News: सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा नदी की बदहाली पर विशेषज्ञों की चिंता, 5 देशों... Sheopur News: कुपोषण प्रभावित कराहल में भगवान भरोसे चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र, महीनों से गायब मिलेंगी ... Madhya Pradesh Toll Plaza News: एमपी के 149 टोल प्लाजा होंगे डिजिटल नेटवर्क से लैस, भोपाल मुख्यालय स... Shahdol Tiger Attack: शहडोल में गाय ढूंढने जंगल गए ग्रामीण पर टाइगर ने किया हमला, दर्दनाक मौत से गां... Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि...
मनोरंजन

जानिए सुपर डांसर 3 की विनर रूपसा से जुड़े गहरे राज, इस वजह से सेलिब्रेट नहीं करती अपना बर्थडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी लम्बे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन छोटे पर्दे और सोशल मीडिया पर शिल्पा का धमाल लगातार जारी है। अपने बिंदास स्वभाव और परफेक्ट फिगर से शिल्पा हर किसी के दिल में आज भी राज कर रही है। बता दें कि, हाल ही में सुपर डांसर 3 की जज शिल्पा को उनका विनर मिल चुका है।

जैसे कि आप जानते ही हैं कि सुपर डांसर 3 की विनर रूपसा बताब्याल शो की विनर बनी हैं। रूपसा को डांस की देवी का कहना गलत नहीं होगा ऐसा कौन-सा डांस स्टाइल है जिसे रूपसा कर नहीं सकती। सुपर डांसर की शान रही हैं रूपसा, महज 6 साल की उम्र में रूपसा ने अपने डांस मूव्स से सभी को कायल कर दिया है। रूपसा एक्सप्रेशन की क्वीन हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रूपसा कभी भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करती है। उनकी मां ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

एक खास बातचीत में रूपसा की मां ने बताया- हम कभी भी रूपसा का बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करते हैं, क्योंकि जब भी कोई हैप्पी ओकेजन होता है रूपसा बीमार हो जाती है। वो इस वजह से कभी भी दुर्गा पूजा में नहीं गई और न ही उसने कभी अपना जन्मदिन मनाया और पड़ोस के बच्चों को कभी इंवाइट भी नहीं किया। हमने उसके जन्मदिन पर परिवार के साथ ही केक काटा है बस, रूपसा जब भी बहुत एक्साइटेड होती है तो बीमार पड़ जाती हैं।

बता दें कि 6 साल की उम्र में वो प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस करती हैं। रेखा ने रुपसा के पैर छुए तो शिल्पा शेट्टी ने रूपसा के पैरों को चूमा। रवीना टंडन, मीका स‍िंह, टाइगर श्रॉफ, सलमान खान जैसे कई गेस्ट रूपसा के डांस को देखकर हैरान हो गए थे। बता दें कि रूपसा कोलकाता की रहने वाली है। उनके पर‍िवार की आर्थ‍िक स्थित‍ि ज्यादा अच्छी नहीं है, लेकिन उनके पैरेंट्स ने रूपसा को डांस स‍िखाया है। रूपसा की मां ने एक बार शो में बताया था कि वो कोलकाता में जहां रहती हैं वो जगह बहुत छोटी है। लोगों की सोच भी अच्छी नहीं है, जब मैं रूपसा को डांस के लिए ले जाती थी और देर शाम लौटती तो लोग गलत तरीके से देखते थे। लेकिन आज मेरी बेटी ने उन सबको जवाब दे द‍िया है। लेकिन सुपर डांसर-3 की विनर बनने के बाद रूपसा ना सिर्फ दर्शकों बल्कि फिल्मी सुपरस्टार्स की भी चहेती बन चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button