ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मनोरंजन

इस वजह से मल्लिका शेरावत को फिल्मों से निकाल फेंक दिया जाता था बाहर

बाॅलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत काे भला काैन नही जानता अपनी हाॅट अदाओं से हर किसी काे दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री की दुनियाभर में अलग पहचान है। लंबे समय से मल्लिका शेरावत ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है। लेकिन हाल ही में एक बार फिर ये सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गईं हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि मल्लिका शेरावत तकरीबन 17 साल बाद तुषार कपूर संग फिल्म में नजर आने वाली हैं। एकता कपूर की वेब सीरीज बू सबकी फटेगी से तुषार और मल्लिका अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं, मल्ल‍िका का ड‍िज‍िटल डेब्यू उनके लिए बेहद खास है। लेकिन लंबे वक्त से वो फिल्मों से क्यों दूर रही हैं, इस बारे में एक्ट्रेस ने चौंका देने वाले राज़ खोले एक खास इंटरव्यू में मल्ल‍िका ने बताया कि मैंने कई फिल्मों में रोल इसल‍िए गंवा द‍िए क्योंकि हीरो को डेट नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया, इंडस्ट्री में ज्यादातर हीरो और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अपनी गर्लफ्रेंड संग काम करना चाहते हैं। इस वजह से उन्हें कई फिल्मों से न‍िकाल द‍िया गया।

मल्ल‍िका ने मीटू कैम्पेन पर बात करते हुए कहा, मुझसे कभी सेक्सुअल फेवर की ड‍िमांड तो नहीं हुई। इसकी वजह ये भी रही कि मैं ए‍क बोल्ड पर्सनैल‍िटी हूं, मुझसे ऐसा पूछने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता है। मीटू कैम्पेन बहुत पॉज‍िट‍िव स्टेप है, इससे काम का माहौल पहले से कहीं ज्यादा सुरक्ष‍ित हुआ है। इसी के साथ हर किसी पर एक ज‍िम्मेदारी भी आई है। बता दें मल्ल‍िका की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी सीरीज होगी, जिसमें तुषार और मल्लिका के अलावा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, शेफाली जरीवाला, साक्षी प्रधान, श्वेता गुलाटी, अनिल चरणजीत और संजय मिश्रा होंगे। मल्लिका इस वेब सीरीज में हसीना नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी। वहीं फैंस को भी मल्लिका शेरावत की वापसी का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button