ब्रेकिंग
Elephant Alert in Marwahi: फसलों को नुकसान और ग्रामीणों में दहशत; अनूपपुर से जीपीएम में दाखिल हुआ हा... Swachhata Samvad Surguja: स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, जिम्मेदारी है; सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने दी म... Jashpur Crime News: कुनकुरी थाना परिसर में टावर पर चढ़कर युवती ने दी जान; मोबाइल पर खतरनाक वीडियो देख... Political Clash in Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य; कहा- 'अशभ्य ... Bastar News: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई; रेत का अवैध परिवहन करते 36 गाड़ियां जब्त Anti-Encroachment Drive in Balod: 40 मीटर चौड़े सदर बाजार को मिली राहत; व्यापारियों के अवैध कब्जे पर... TS Singh Deo on Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों पर टी.एस. सिंहदेव का केंद्र सरकार पर हमला... MCB News: रमदहा वॉटरफॉल घूमने आए युवकों के साथ मारपीट; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस... Durg Crime News: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन; म्यूल अकाउंट का मास्टरमाइंड और 38 लाख के गबन का आरोपी गिर... Raipur Crime News: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 26 आरोपी गिरफ्तार
देश

PMO ने मनमोहन सिंह के कार्यालय का स्टाफ घटाया, ठुकराई ये अपील

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जनता का दिल जीतकर देश के प्रदानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी बने हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के ऑफिस के 14 सदस्यीय स्टाफ को बरकरार रखने की अपील ठुकरा दी है। पिछले महीने केंद्र सरकार के मंत्रियों की शपथ ग्रहण से चार दिन पहले 26 मई, 2019 को इन कर्मचारियों की संख्या पांच तक सीमित कर दी थी।  इसमें 2 पर्सनल असिसटेंट, 1 लोअर डिवीजन क्लर्क और 2 चपरासी शामिल हैं। 26 मई को पीएमओ की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसकी जानकारी दी गई।

मनमोहन सिंह के कार्यालय के करीबी सूत्रों के अनुसार, पूर्व पीएम ने 2 फरवरी को प्रधान सचिव को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उनके ऑफिस स्टाफ का कार्यकाल पांच साल और बढ़ाने की गुजारिश की गई थी। सूत्र के मुताबिक, प्रधान सचिव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद मनमोहन सिंह ने 18 मार्च को फिर से पीएमओ को एक चिट्ठी लिखी।  उन्होंने 25 मई को चुनाव परिणाम के बाद इस ऑफिस में गृह मंत्रालय से एक आदेश प्राप्त किया कि वह सिर्फ पांच स्टाफ ही रख सकते हैं। वैसे ऐसा पहली बार है जब पूर्व प्रधानमंत्री के स्टाफ में नियम से इतर जाकर कटौती की गई है। पिछली सरकारों ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, पीवी नरसिम्हा राव और आईके गुजराल के पूरे स्टाफ का कार्यकाल बढ़ाया था। लेकिन मनमोहन सिंह के केस में ऐसा नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button