Breaking
अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट

सियासी रण में माकपा ने डाले हथियार, रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश   विधानसभा चुनाव दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होते जा रहे हैं। इस सियासी समर में चुनाव शुरू होने से पहले ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)  ने अपने हथियार डालने शुरू कर दिए हैं। माकपा अब गौतमबुद्ध नगर जिला में दादरी तथा जेवर विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोक दल  और समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगी। माकपा के जिला प्रभारी ने इसकी घोषणा की है।

ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में स्थित प्रेस क्लब में गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान माकपा के जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी  के शासन में गरीब मजदूर और किसान के हालात बद से बदतर हो गए हैं। प्रदेश में दोबारा भाजपा को सरकार में आने से रोकना है। इस दौरान माकपा की जिला कमेटी के सदस्य रूपेश वर्मा भी मौजूद थे।

शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकती है, इसलिए माकपा दादरी एवं जेवर से सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगी। माकपा के जिला प्रभारी ने कहा कि नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे रालोद-सपा के संयुक्त प्रत्याशी को पहले ही माकपा अपना समर्थन दे चुकी है। 

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं। वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को शानदार सफलता मिली थी। उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो जाएगा। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले की सभी 8 सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा।  

अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |     अपराधी की तरह सोचते हैं केजरीवाल… मनोज तिवारी बोले- डासना जेल में किया जाए शिफ्ट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें