ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

8 लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, जंगल में उतरी 600 जवानों की टुकड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ओडिशा से लगे सीमावर्ती इलाके में सक्रिय मैनपुर-नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के नक्सलियों पर कारवाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। मारे गए नक्सली का नाम मुइवा उर्फ गगन्ना बताया गया है तो एरिया कमेटी में कमांडर के ओहदे पर काम कर रहा था।

इसके साथ ही 600 जवानों की टुकड़ी ऑपरेशन मॉनसून के तहत जंगलों में उतरी है। नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी पी सुंदरराज ने गुस्र्वार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

डीआईजी पी. सुंदरराज ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान चलाकर 8 लाख के इनामी एक खूंखार नक्सली लीडर मुइवा उर्फ गगन्नाा को गिराफ्तार किया है और इससे पहले 8 लाख की इनामी नक्सली सीमा को एनकाउंटर में मार गिराया था।

डीआईजी ने आगे बताया कि नक्सलियों के खिलाफ नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा। नक्सलियों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम देने के बाद आज दंतेवाड़ा से 600 पुलिस जवान जंगलों में ऑपरेशन मानसून के तहत रवाना हुए हैं।

यह जवान बस्तर और राज्य के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाएंगे। जवानों की टुकड़ी जंगलों में भीतर तक जाकर नक्सलियों के ठिकानों को नष्ट करेगी। इस ऑपरेशन में जवानांे को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुठभेड़ में मारा गया एक लाख स्र्पये का इनामी नक्सली बुधु

पुलिस-नक्सलियों के बीच गुस्र्वार को सुकमा के जंगल में हुई मुड़भेड़ में एक ईनामी नक्सली ढ़ेर हो गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार सहित मारे गए नक्सली का शव बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुस्र्वार की सुबह सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी बीच मुरलीगुड़ा व अटकल गांव के बीच जंगल मे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

15 से 20 मिनट चली मुठभेड़ के बाद दूसरी ओर से गोलियां चलनी बंद हो गई और नक्सली भाग खड़े हुए। इलाके की सर्चिंग करने पर वहां एक नक्सली का शव बरामद हुआ। इसके साथ ही भरमार बंदूक सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री भी बरामद की गई है। मारे गए नक्सली की पहचान वंजाम बुधु नीलामड़गु के रूप में हुई है जो आरपीसी इंचार्ज व जन मिलिशिया कमांडर के पद पर था। इसके सिर पर लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button