ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

Air Pollution : प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, दिल्ली-एनसीआर में आज से तैनात होंगी CPCB की 50 टीमें

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के निरीक्षण के लिए सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की 50 टीमों को गुरुवार को तैनात किया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण में पराली की हिस्सेदारी चार फीसद है बाकी धूल, निर्माण और बायोमास जलने जैसे स्थानीय कारकों की हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि आज से निरीक्षण के लिए दिल्ली-एनसीआर में सीपीसीबी की 50 टीमों की तैनाती की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सर्दी के दिनों में प्रदूषण की स्थिति हमेशा गंभीर होती है। पंजाब में पिछले साल से ज्यादा पराली जल रही है, केंद्र सरकार ने इतनी अधिक मशीन दी है, पंजाब सरकार को ध्यान देना चाहिए कि वहां पराली ज्यादा न जले।

उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने में केंद्र नाकाम : मनीष सिसोदिया

इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पराली के कारण उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस साल कोरोना संकट के कारण पराली का प्रदूषण काफी जानलेवा है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने में केंद्र सरकार पूरी तरह से नाकाम है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की थी।

दिल्ली में आज से डीजल-पेट्रोल जेनरेटर पर प्रतिबंध

दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee, DPCC) ने 15 अक्टूबर यानी आज से आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर डीजल, पेट्रोल और केरोसिन से चलने वाले जनरेटर सेट्स के उपयोग पर बैन लगा दिया है। जेनरेटर पर यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा। इस दौरान जेनरेटर चलाने की छूट सिर्फ अस्पतालों, रेलवे और आवश्यक सेवाओं को दी जाएगी। इसके अलावा अगर कहीं भी इसे संचालित करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने इस संबंध में जानकारी दी है। डीपीसीसी ने बताया कि राजधानी दिल्ली में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर 15 अक्टूबर से डीजल, पेट्रोल, केरोसिन से चलने वाले जेनरेटर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button