ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

महागठबंधन के घोषणा पत्र में वायदों की झड़ी, तेजस्‍वी का तंज- क्‍या ट्रंप दिलाएंगे विशेष राज्‍य का दर्जा?

पटना।  बिहार के प्रमुख विपक्षी महागठबंधन (Grand Alliance) ने शनिवार को अपना साझा घोषणा पत्र (Common Manifesto) जारी कर वायदों की झड़ी लगा दी। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress) और वामदलों (Left parties) के इस संयुक्त घोषणा पत्र (Common Minimum Programm) को ‘संकल्प बदलाव का’ का नाम दिया गया है। इस अवसर पर आरजेडी नेता व महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री चेहरा (CM Face of Grand Alliance) तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक (First Cabinet Meeting) में ही 10 लाख नौकरियां देने का संकल्‍प दुहराया। साथ ही यह भी कहा कि 15 साल से डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा (Special Status to Bihar) नहीं दिला सके हैं। इसके लिए डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) तो इसके लिए नहीं आएंगे।

आज का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी

इस अवसर पर तेजस्‍वी ने कहा कि आज बेरोजगारी बसे बड़ा मुद्दा है। अपनी सरकार बनने पर वे रोजगार के लिए आवेदन करने वालों की फीस माफ करेंगे तथा परीक्षा केंद्र तक जाने का किराया भी देंगे।

हमें लेना है पलायन रोकने का संकल्‍प

तेजस्‍वी ने कहा कि आज बिहार से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाते हैं। हमें पलायन रोकने का संकल्प लेना है। उन्‍होंने समान काम के लिए समान वेतन देने तथा जीविका दीदी को नियमित वेतन देने व वेतन वृद्धि का भी वादा किया। कृषि ऋण माफ करने की भी बात कही। बोले कि राज्‍य में चीनी व जूट मिलें ठप हैं। बिहार में बिजली का उत्पादन नहीं हो रहा है। सरकार बिजली खरीद कर बेचती है। सबसे महंगी बिजली बिहार में ही है

बीजेपी के काल में बढ़ अपराध

कानून-व्‍यवस्‍था पर बोलते हुए कहा कि सृजन घोटाले के आरोपी घूम रहे हैं। महागठबंधन की 18 महीने की सरकार से 15 साल की तुलना कर लीजिए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जबसे सरकार मे आई है, अपराध बढ़े हैं।

साथ आ गए हैं दो षड्यंत्रकारी दोस्त

इस अवसर पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ने ही नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था। तब निर्मल बाबू या सुशासन बाबू ने डीएनए का नया मतलब बताया था। नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए सुरजेवाला ने कहा कि उनमें दम नहीं है। अब दो षड्यंत्रकारी दोस्त साथ आ गए हैं। बीजेपी ने तीन गठबंधन बनाए हैं। इनमें एक लोक जनशक्ति पार्टी का भी है। ये लोग बिहार को धोखा दे रहे हैं। यह सरकार तो सृजन घोटाले के फेविकॉल से चल रही है। उन्‍होंने कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तब कृषि के तीनों नए कानून निरस्त कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button