ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

कोरोना का असर- दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में फिसला भारत

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की साल 2020 की लिस्ट जारी हुई है। हर साल की तरह इस बार भी इस लिस्ट में टॉप पर अमेरिका है। वहीं इस साल भारत दो पायदान नीचे खिसक गया है। इस साल की सूची में सबसे ज्यादा तेजी से ऊपर बढ़ने वाले देशों में वियतनाम पहले पर काबिज है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे पर ताइवान काबिज है। साल 2019 में भारत सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में शुमार था लेकिन इस बार कोरोना के कारण भारत लिस्ट से बाहर हो गया है। सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2020 के अनुसार, 2019 में भारत का पावर स्कोर 41.0 था जो 2020 में घटकर 39.7 हो गया है। इस लिस्ट में जिस देश का स्कोर 40 या इससे अधिक होता है उसे दुनिया की प्रमुख शक्ति माना जाता है।

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश अब मध्य शक्ति वाली सूची में चला गया है। हालांकि, आने वाले सालों में यह देश फिर से इस सूची में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडो-पैसिफिक के सभी देशों के बीच भारत ने कोरोना वायरस के कारण विकास की क्षमता को खो दिया है। लोवी इंस्टीट्यूट ने कहा कि 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था मूल रूप से महामारी से पहले के पूर्वानुमान की तुलना में 13 फीसदी कम रहेगी। इस कारण भारतीयों के खरीद करने की क्षमता पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

इससे भविष्य के संसाधनों के माप (फ्यूचर रिसोर्स मिजर्स) पर भारत के स्कोर में लगभग पांच अंक की गिरावट आई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का लोवी इंस्टीट्यूट हर साल दुनिया के प्रमुख देशों की आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, आंतरिक स्थिति, भविष्य की प्लानिंग, दूसरे देशों से आर्थिक संबंध, डिफेंस नेटवर्क, राजनीतिक और कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव का अध्ययन कर इस सूची को जारी करता है।

Related Articles

Back to top button