ब्रेकिंग
पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में की कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ, सीएम साय ने जताया ... Chhattisgarh Politics News CM Sai: 'भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत', सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रे...
खेल

ICC World Cup : ये क्या, पाकिस्तान को बाहर करने के लिए जानबूझकर हार सकता है भारत

नई दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम यह नहीं चाहती कि पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचे इसलिए वो बांग्लोदश और श्रीलंका के खिलाफ जानबूझकर खराब प्रदर्शन कर सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच से पहले पाकिस्तान के पत्रकार साज सदीक ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अली को पाकिस्तान के न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज पर बयान देते हुए देखा जा सकता है। पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 50 वनडे खेलने वाले अली ने कहा, ‘‘भारत कभी नहीं चाहेगा पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे और इसीलिए विराट कोहली की टीम जानबूझकर बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपने मैच हार सकती है।

सभी ने देखा कि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ किस तरह से मुकाबला जीता।’’ अली ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जानबूझकर खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां तक दावा किया कि आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने भारत के साथ हुए मैच में जानबूझकर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अली ने कहा, ‘‘वे इस तहर से खेलेंगे कि किसी को पता नहीं चलेगा कि क्या होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच में क्या हुआ ? भारत के खिलाफ आस्ट्रेलिया ने क्या किया ? डेविड वार्नर ने क्या किया ?’’ पाकिस्तान फिलहाल, तालिका में सात अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button