ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

सुरक्षा का रखकर ध्यान, चलो सीतामढ़ी करें मतदान का संदेश लेकर 18 जागरूकता रथ प्रखंडों में रवाना

सीतामढ़ी। सुरक्षा का रखकर ध्यान, चलो सीतामढ़ी करें मतदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व मतदान पर्व में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने डुमरा हवाई अड्डा मैदान से 18 मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सभी प्रखंडों के सुदूर गांव तक जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगा।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन – 2020 को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता रथ सभी बूथों पर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जहां मतदान फीसद कम है वहां विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के द्वारा मतदान की तिथि व समय के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही मूलभूत सुविधाएं जो बूथ पर उपलब्ध रहेंगी, उनकी भी जानकारी एवं कोविड-19 अंतर्गत गाइडलाइन के अनुसार बरती जाने वाली सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि मास्क पहने एवं बूथ पर जाएं।

Related Articles

Back to top button