ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, इन यूजर्स से लिया जाएगा चार्ज, कंपनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली. भारत जैसे देश में Whatsapp का इस्तेमाल अभी तक पूरी तरह से मुफ्त रहा है। हालांकि जल्द ही WhatsApp के कुछ चुनिंदा यूजर्स से ऐप इस्तेमाल के लिए चार्ज वसूला जा सकता है। दरअसल Whatsapp जल्द अपना नया फीचर रोलआउट करने जा रहा है। इसे व्हाट्सऐप बिजनेस (WhatsApp Business) के नाम से जाना जाएगा। यह पूरी तरह से कॉमर्शियल सर्विस होगी। इसी कॉमर्शियल सर्विस WhatsApp Business के लिए कंपनी की तरफ से चार्ज वसूलने का ऐलान किया गया है। बाकी कस्टमर के लिए WhatsApp पहले की तरह फ्री रहेगा।

प्राइसिंग का नही हुआ ऐलान 

हालांकि Facebook ओन्ड WhatsApp की तरफ से अभी तक प्राइसिंग का ऐलान नही किया गया है कि आखिर कॉमर्शियल यूज के लिए WhatsApp कितने पैसे चार्ज करेगा। बता दें कि WhatsApp Business ऐप कस्मटर के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से फ्री रहेगा।

छोटे कारोबारियों की होगी मदद 

WhatsAppp Business के जरिये यूजर्स सीधे अपने प्रोडक्ट की बिक्री कर पाएंगे। मौजूदा वक्त में यह फीचर अंडर डेवलपमेंट है, जिसे जल्द टेस्टिंग के बाद रोलआउट किया जाएगा। कंपनी का मानना है कि WhatsApp का नया फीचर भारत के छोटे कारोबारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जिनका कारोबार माहमारी के चलते तबाह हो गया था। दुनियाभर में 5 करोड़ से ज्यादा WhatsApp Business यूजर्स हैं। इनके लिए pay-to-message का ऐलान किया गया है।

क्या है WhatsApp Business फीचर

WhatsApp Business फीचर ऑनलाइन कारोबार के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह एक मिनी शॉपिंग प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा, जहां प्रोडक्ट की डिटेल, प्राइस की सारी जानकारी मिलेगी, साथ ही ऑडियो और वीडियो मोड के जरिए कस्टमर प्रोडक्ट की डिटेल हासिल कर पाएंगे। साथ ही ज्यादा डिटेल के लिए सीधे सेल्स या फिर कस्टमर केयर से जुड़ने का ऑप्शन दिया जा सकता है। WhatsApp Business प्लेटफॉर्म से कस्मटर को प्रोडक्ट को आर्डर करने का विकल्प मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button