ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
खेल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में नजर आ रही है नई एनर्जी: सुनील गावस्कर

लीग में पिछले कुछ दिन बेहद रोचक रहे। मजबूत टीमों को उन टीमों से हार मिली जो अब तक अपेक्षा से कम प्रदर्शन कर रही थीं। इससे एक बार फिर ये बात साबित हो गई कि इस खेल में फॉर्म कितनी अस्थायी है। और ये भी कि इस प्रारूप में विजेता का अनुमान लगाना कितना मुश्किल काम है, वो भी ऐसे टूर्नामेंट में। इस लेख के लिखे जाने तक सिर्फ एक टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है और आश्चर्य है कि वो टीम चेन्नई है, जिसने हर सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। इस टीम ने तीन बार ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की है और पांच बार रनरअप का तमगा हासिल किया है। ये असाधारण रिकॉर्ड है और यही वजह है कि इस टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर होते देखना दुखद है।

बेशक अब चेन्नई की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकती, लेकिन अपने बचे मैचों में अन्य टीमों का खेल जरूर खराब कर सकती है। जिस तरह आसानी से चेन्नई ने बेंगलुरु को मात दी, उससे इस टीम के प्रशंसक हैरान रह गए कि आखिर अपने शुरुआती मुकाबलों में टीम ने ऐसा खेल क्यों नहीं दिखाया। हो सकता है कि इसकी वजह अब चेन्नई पर दबाव न होना हो। वजह जो भी हो चेन्नई की बॉडी लेंग्वेज अलग नजर आ रही है और टीम में नई एनर्जी नजर आ रही है

क्या अब चेन्नई इस मुकाबले में कोलकाता को भी प्लेऑफ की रेस से बाहर कर देगी? शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद युवा रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन खेल दिखाया है। उनका स्ट्रोकप्ले बेहद साफ सुथरा था और फुटवर्क बेहद ताजगीभरा। सबसे अच्छी बात उनका टेंपरामेंट थी क्योंकि अर्धशतक पूरा करने के बावजूद उन्होंने कोई भी गैरजरूरी शॉट नहीं लगाया और अपनी टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाने के लिए अंत तक क्रीज पर मौजूद रहे। कोलकाता के लिए टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

टूर्नामेंट के आधे चरण तक टीम ने सात में से चार मुकाबले जीते और इसी बीच कप्तान ने बल्लेबाजी पर ध्यान फोकस करने के लिए पद छोड़ दिया। ये और बात है कि कप्तानी का बोझ कम होने के बाद भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। टीम को आंद्रे रसेल की कमी निश्चित रूप से खल रही है खासकर शारजाह जैसे मैदान पर जहां यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने बड़े छक्कों से कोलकाता को हराने में पंजाब की मदद की।

चेन्नई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है मगर कोलकाता के पास पाने के लिए बहुत कुछ। और अब अगर कोलकाता को खुद को टूर्नामेंट में बनाए रखने का मौका हासिल करना है तो उसे मैदान पर अपनी ये तड़प दिखानी भी होगी।

Related Articles

Back to top button