ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी... Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स...
मनोरंजन

Neha Kakkar ने शादी के बाद बदला अपना नाम, अब सोशल मीडिया पर आपको मिलेगीं इस नाम से

नई दिल्ली। बॉलीवुड की न्यूली मैरिड सिंगर यानी नेहा कक्कड़ ने हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ 24 अक्टूबर को शादी की है। नेहा और रोहन ने परिवारवालों और दोस्‍तों की मौजूदगी में दिल्ली के गुरुद्वारा में सात फेरे लिए। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही है। वहीं नेहा अब शादी के बाद ‘मिसेज सिंह’ हो गईं हैं। जी हां, अब नेहा आपको इंस्टाग्राम पर ‘मिसेज सिंह’ के नाम से ही मिलेंगी। नाम चेंज कर अब नेहा कक्कड़ ने खुद को शादीशुदा होने का ऐलान कर दिया है।

नेहा कक्कड़ ने शादी के महज 5 दिनों बाद ही अपना नाम चेंज कर लिया है। नेहा ने अपने वेरीफाइड एकाउंट पर लिखा, ‘नेहा कक्कड़ (मिसेज सिंह)।’ उनका नया नाम भी उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन इसमें एक ट्विस्‍ट ये है कि उन्होंने प्रोफाइल नेम तो नेहा कक्कड़ ही रखा है, बस उन्होंने इसके आगे मिसेज सिंह लगा लिया है।

 

बात दें कि नाम के साथ ही नेहा ने अपनी इंस्टा प्रोफाइल पिक भी चेंजी की है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर को ही अपनी प्रोफाइल पिक बनाई है। फैंस और सलेब्स उन्हें ‘मिसेज सिंह’ बनने की ढेरों बधाईंया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि नेहा अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक शादी के हर फंक्शन की फोटो लगातार शेयर कर रही हैं। हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक की हर फोटो नेहा ने इंस्टा पर शेयर की हैं। इस बीच अब नेहा ने अपनी सगाई की कुछ अनसीन फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज़ में नेहा और रोहन एक दूसरे को रिंग पहनाते नज़र आ रहे हैं। नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहन रखा और रोहन ने व्हाइट रंग का सूट जिसके साथ उन्होंने रेड पगड़ी बांधी है। नेहा की सगाई की हर फोटो काफी प्यारी है, इन तस्वीरों से एक तस्वीर ऐसी है जो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button