ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

बिहार में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता तैयार

शिवहर। शिवहर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी चेतन आनंद ने कहा कि उनके पिता आनंद मोहन को सहरसा जेल से भागलपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। सूबे की सरकार उनका ध्यान भटकाने के लिए साजिश रच रही है। शुक्रवार को

शहर के मंगल भवन स्थित राजद चुनाव कार्यालय में चुनाव अभिकर्ता संजीव सिंह उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चेतन ने कहा कि मौजूदा सरकार संवेदना विहीन हो गई है। मेरे पिता पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल के सेल में डालकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 12 अक्टूबर से वह अनवरत अनशन पर हैं। साथ ही जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। कहा कि सूबे की सरकार की साजिश का शिवहर से लेकर सहरसा तक की जनता जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रो. गौरी शंकर सिंह, मो. इश्तेयाक अहमद, बबलू खान, आले खान, राम एकबाल राय क्रांति, लक्ष्मण पासवान, दिनेश कुमार, शत्रुघ्न सहनी एवं दुखन राम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button