ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों ने रेल पटरियों पर डाला डेरा, बोले- सरकार यहीं आकर करे बात

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर गुर्जरों के आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समाज के युवा आज भी दिल्ली-मुंबई रेल लाईन पर बैठ गए, जिस कारण इस रूट की कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा। कई जगह सड़क मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया गया है।

भारी पुलिस बल तैनात 
आंदोलनकरियों का कहना है कि अब प्रतिनिधिमंडल सरकार से बातचीत करने कहीं नहीं जाएगा। अगर सरकार बात करना चाहती है, तो वे यहां आकर हमसे यहां पटरियों पर मिल सकते हैं। आंदोलन को लेकर राज्य में माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। भारी पुलिस बल होने के बावजूद पुलिस एवं प्रशासन असहाय स्थिति में नजर आ रहा है।

भीड़ ने किया जमकर हंगामा 
बता दें कि रविवार को शुरू हुए आंदोलन के दौरान भीड़ ने दिल्ली-मुम्बई रेलवे ट्रैक पर कब्जा करने के बाद डूमरिया और फतेहसिंहपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों की फिश प्लेट को उखाड़ दिया। करीब एक किलोमीटर के रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट उखाड़ दी गई थी। साथ ही भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 के साथ बयाना-हिंडौन मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया है। राज्य के युवा व खेल मंत्री अशोक चांदना गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला से मिलने रविवार रात हिंडौन पहुंचे थे हालांकि उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

कई ट्रेनों का बदला मार्ग  
उल्लेखनीय है कि गुर्जरों के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जयपुर में सरकार के साथ बातचीत की थी। उसके बाद दोनों पक्षों में 14 बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन कर्नल बैंसला इसमें शामिल नहीं हुए। इस बीच रेलवे ने राजस्थान के बयाना में गुर्जर आंदोलन को देखते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गुर्जर आंदोलन के कारण हिंडौन सिटी-बयाना रेलखंड पर रेल यातायात अवरुद्ध होने के कारण सात गाड़ियों का मार्ग बदला गया है। इस बीच संभावित आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं वहीं सरकार ने भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, झालावाड़ व करौली जिले में पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button