ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

G20 Summit: ट्रंप ने सऊदी प्रिंस को बताया दोस्त, खाशोगी को किया नजरंदाज

ओसाकाः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपना दोस्त बताया, लेकिन सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या पर क्या वह सलमान से चर्चा करेंगे, इससे संबंधित सवालों को उन्होंने नजरंदाज कर दिया। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओसाका में जी-20 सम्मेलन के दूसरे दिन नाश्ते के दौरान ट्रंप ने एमबीएस के नाम से प्रसिद्ध सलमान को अपना दोस्त बताते हुए उनके काम के लिए उन्हें बधाई देने के साथ-साथ इस बात पर जोर दिया कि सऊदी अरब अमेरिकी उत्पादों का अच्छा खरीदार है।

कई पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे सलमान के साथ खाशोगी का मुद्दा उठाएंगे, लेकिन ट्रंप ने उन प्रश्नों को नकार दिया और उन प्रश्नों से चिढ़े हुए दिखे। पिछले साल दिसंबर में ब्यूनस आयर्स में आयोजित हुए पिछले जी-20 सम्मेलन के दौरान व्हाइट हाउस ने अक्टूबर में पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के विवाद के कारण ट्रंप और सलमान की बैठक आयोजित नहीं करवाने का निर्णय लिया था।

जमाल की हत्या कथित रूप से क्राउन प्रिंस के एक करीबी समेत कुछ सऊदी एजेंटों के समूह ने की थी। ब्यूनस आयर्स में पूर्व अधिवेशन के दौरान हालांकि ट्रंप और सलमान के बीच संक्षिप्त वार्ता हुई थी और सऊदी अरब से अमेरिका के रिश्ते सामान्य हो गए थे, विशेषकर दोनों देशों के ईरान से संबंध और ज्यादा खराब हो गए थे। शनिवार की बैठक के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने मानवाधिकार के मुद्दों की महत्ता पर चर्चा की। बयान में हालांकि पत्रकार के मामले का उल्लेख नहीं किया। अमेरिकी नागरिक खाशोगी वॉशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार थे और अपने देश की सरकार के विरोधी थे।

दो अक्टूबर 2018 को तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में उनकी हत्या कर दी गई थी। व्हाइट हाउस के अनुसार, ‘‘ओसाका में अपनी बैठक के दौरान ट्रंप और सलमान ने मध्य एशिया और वैश्विक तेल बाजारों में स्थिरता सुनिश्चित करने तथा ईरान के बढ़ते खतरे के साथ-साथ दोनों देशों के बीच बढ़े व्यापार और निवेश पर भी चर्चा की।’’ बैठक में क्राउन प्रिंस ने भी अमेरिका में राजनीतिक और आर्थिक उपलब्धियों के लिए ट्रंप की प्रशंसा की और दोनों देशों की सुरक्षा तथा रोजगार सृजन के लिए उनके साथ काम करने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button