ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
देश

सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कोरोना वायरस का फायदा उठा रहा है पाकिस्तान: भारत

भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का फायदा उठा रहा है।उसने साथ ही कहा कि पाकिस्तान भारत के धार्मिक समुदायों के बीच फूट पैदा करने के लिए घृणा पैदा करने वाले भाषणों का बेलगाम इस्तेमाल कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने नस्लवाद, अन्य संस्कृतियों या देशों के लोगों से घृणा और संबंधित असहिष्णुता के समकालीन प्रारूपों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ संवाद को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि पाकिस्तान भारत में केवल एक समुदाय के खिलाफ ही घृणा पैदा करने वाले बयान नहीं दे रहा, बल्कि संगठनों, व्यक्तियों और शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी ऐसा कर रहा है।

उसने कहा, वैश्विक महामारी के कारण दुनिया थम गई है, लेकिन पाकिस्तान ने इस महामारी का फायदा उठाते हुए सीमा पार आतंकवाद के लिए अपना समर्थन और बढ़ाया है। शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र मंच पर कहा कि पाकिस्तान ने हमारे देश में हिंसा और असहिष्णुता को बढ़ावा देने की कोशिश करते हुए घृणा पैदा करने वाले बेलगाम भाषण दिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे धार्मिक समुदायों के बीच फूट पैदा करने की कोशिश कर रहा है। सौभाग्य से, उसकी कोशिशों का किसी पर असर नहीं पड़ा, क्योंकि भारत में बहुलवाद और सह-अस्तित्व की परंपरा है, जहां सभी समुदाय एक लोकतांत्रिक ढांचे के तहत सद्भावनापूर्ण तरीके से रह रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान से अपील की कि वह अपने देश में सह-अस्तित्व कायम करने की कोशिश करे और अपने लोगों में भेदभाव, साम्प्रदायिक हिंसा एवं असहिष्णुता को दूर करे।

शर्मा ने कहा कि दुनिया के सामने इस समय केवल कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने की ही चुनौती नहीं है, लेकिन गलत सूचना के प्रसार की भी चुनौती है, जिसके कारण घृणा पैदा करने वाले भाषणों के मामले बढ़ रहे हैं और समुदायों के बीच नफरत बढ़ रही है। उन्होंने कहा, भारत सबसे पारदर्शी तरीके से कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ रहा है और सभी नागरिकों की चिकित्सा सुविधाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित की है।

Related Articles

Back to top button