ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

फतुहा में मतदाताओं के साथ मारपीट, मनेर में तेजी से हो रहा मतदान

पटना। Bihar Chunav Phase 2 Polling बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के दूसरे चरण में मंगलवार को 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। दूसरे चरण में ही बिहार की राजधानी पटना की नाै सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर पटना मंगलवार को कुछ पहले ही जाग गया। तैयार होने के बाद लोगों ने मतदान केंद्रों का रूख किया। यहां की नाै सीटों में दो-बांकीपुर और पटना साहिब पर सबकी नजरें हैं। बांकीपुर से फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा और पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव चुनाव लड़ रहे हैं। पटना जिले की जिन विधानसभा सीटों पर मतदान है, उनके नाम हैं-पटना साहिब, फुलवारी, बख्तियारपुर, बांकीपुर, दानापुर, दिघा, फतुहा, कुम्हरार और मनेर।

फतुहा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के साथ मारपीट

पटना के फतुहा विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर लाैट रहे एक परिवार के साथ मारपीट की गई। मारपीट का आरोप राजद समर्थकों पर लगा है। इस मामले में फतुहा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

11 बजे तक 18.16 फीसद मतदान

पटना जिले के नाै विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 18.16 फीसद मतदान दर्ज किया गया। सबसे तेजी से मनेर विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। यहां 11 बजे तक 25.23 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम मतदान कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में देखा जा रहा है। यहां 12.13 फीसद मतदाताओं ने चार घंटे में मतदान किया।

पहले दो घंटे में पटना में 9.52 फीसद मतदान

राजधानी पटना में सुबह ही मतदान ने गति पकड़ ली। पहले दो घंटे में 9 बजे तक 9.52 फीसद मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर अच्छी खासी भीड़ दिख रही है। मतदाता कतार में खड़े होकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्यपाल फागू चाैहान ने सबसे पहले किया मतदान

राज्यपाल फागू चाैहान ने सुबह 7 बजे पटना में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राजभवन स्थित मतदान केंद्र पर सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद बिहार की जनता से मतदान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की।

राजभवन बूथ पर मुख्यमंत्री ने किया मताधिकार का प्रयोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मतदाधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राजभवन स्थित बूथ पर जाकर वोट डाला।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने डाला वोट

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सुबह-सुबह मतदान किया। मोदी ने कुम्हरार विधानसभा के राजेंद्र नगर रोड नंबर 5 पर स्थित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया.

40 बूथों पर बदलनी पड़ी ईवीएम, 30 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पटना में मतदान के दौरान 40 से अधिक बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण आधे घंटे विलंब हुआ। कहीं पर तकनीशियन ने मशीन ठीक कर तो कहीं बदल कर मतदान शुरू कराया। इस बीच बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। निर्वाचन आयोग को सुबह 7.10 बजे सूचना मिली कि ईवीएम में खराबी के कारण 40 से अधिक बूथ पर मतदान शुरू नहीं हो सका है। दीघा विधानसभा के नेहरू नगर वन विभाग मतदान केंद्र के बूथ नंबर 246 पर ईवीएम की सीआरसी में परेशानी हुई। इससे आधे घंटे बाद मतदान शुरू हो सका। इस बीच मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। उधर, फुलवारी शरीफ हाईस्कूल स्थित बूथ संख्या 105 में ईवीएम की खराबी के कारण मतदाताओं की  लंबी कतार लग गई। चौक स्थित राजकीयकृत मारवाड़ी उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 214 ए में भी यही हाल था। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 11, 11 क, 12, 12 क, 13, 13 क तथा बूथ संख्या 4, 4 क पर भी देर से मतदान शुरू हुआ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने नीतीश सरकार की वापसी का किया दावा

पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता डॉ. सीपी सिंह ने पटना में वोट डाला। उन्होंने मतदान करने के बाद कहा कि एक वक्त था जब लोग घर से निकलने से डरते थे। वह जमाना चला गया। नीतीश सरकार में यह बदलाव हुआ। बिहार में फिर से भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी ने किया मतदान

राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में नाै बजे मतदान किया। उन्होंने अपनी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ मतदान किया। मां-बेटे करीब 9 बजे वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद मताधिकार का प्रयोग किया।

वोट देकर उत्साहित दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को पटना में मतदान किया। वे वोट देने के बाद काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत जान बा।

Related Articles

Back to top button