ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

करवाचौथ की रात पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया

धार: जहां पूरे देश मे पत्नियां पति की आरती उतारकर करवाचौथ की पूजा कर रही थी उस समय मध्य प्रदेश के धार जिले में एक कलयुगी पत्नी ने पति को आग के हवाले कर दिया। रूह को कंपा देने वाली यह शर्मनाक तस्वीर धार जिले के गंधवानी से सामने आई है। आग में झुलसने से पति ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, धार जिले के गंधवानी थाना अंतर्गत बोर डाबरा में करवाचौथ की रात पत्नी हीरल ने पति तोप सिंह पर घासलेट डालकर उसे जला दिया पति ने जैसे तैसे अपने भाई को घटना बताई और पुलिस को सूचना दी गई 108 मौके पर पहुंची और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में होने के कारण धार के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के भाई के अनुसार, भाभी ने ही भाई पर घासलेट डाला और उसे जिंदा जला दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक और उसकी पत्नि की 7-8 साल पहले शादी हुई थी। दोनों में बच्चा नहीं होने को लेकर झगड़ा चल रहा था। एक ओर जहां पत्नी को लगता था कि पति दूसरी शादी करना चाहता है क्योंकि उसके बच्चे नहीं हैं। तो वहीं दूसरी ओर वही पति को लगता था कि पत्नी दूसरी शादी करना चाहती क्योंकि उनके बच्चे नहीं हैं। इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद होता रहता था उसी विवाद में पत्नी ने पति पर घासलेट डालकर उसे आग लगा दी।

Related Articles

Back to top button