ब्रेकिंग
आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ... 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट; देखें कीमत व... जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग 'दायरा' में आएंगी नजर; पि... सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेम... अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पर आज लगेगी अंतिम मुहर: चंदा चोरी विवाद के बाद प्रशासनिक सुधार, रेस मे...
मनोरंजन

Deepika Padukone फोटोग्राफर्स से क्यों हुईं परेशान? कार से बाहर निकलकर दी लीगल एक्शन लेने की धमकी

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर फोटोग्राफर्स का सामना करना पड़ता है। जहां भी स्टार्स जाते हैं वहां सेलेब्स को फोटोग्राफर्स मिल ही जाते हैं और सेलेब्स उनके लिए पोज भी देते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि फोटोग्राफर्स से सेलेब्स परेशान हो जाते हैं और उन्हें फिर गुस्सा जाहिर करना पड़ जाता है। कई बार सेलेब्स का आरोप रहा है कि फोटोग्राफर्स उनके पर्सनल स्पेस में भी घुसने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वो नाखुश रहते हैं। ऐसा ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ हुआ और उन्हें लगा कि फोटोग्राफर्स उन्हें परेशान कर रहे हैं तो उन्होंने फोटोग्राफर्स को लीगल एक्शन लेने की धमकी दी।

फ्रीप्रेसजर्नल के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने उस वक्त फोटोग्राफर्स को डांटा था, जब वो एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ धर्मा ऑफिस से निकली थीं। दरअसल, इस दौरान फोटोग्राफर्स ने एक्ट्रेस की कई तस्वीरें लेने के बाद भी उनकी कार का पीछा किया, जिससे दीपिका पादुकोण गुस्सा हो गईं। बताया जा रहा है कि फोटोग्राफर्स ने दीपिका का इसलिए पीछा किया कि उन्हें लगा कि वो घर जा रही हैं। लगातार पीछा करने के बाद एक्ट्रेस के गार्ड बाहर आए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को मना किया

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद एक्ट्रेस खुद भी कार से उतर गईं और उन्होंने फोटोग्राफर्स को डांटा और लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से कई सेलेब्स फोटोग्राफर्स से परेशान हैं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के जांच एजेंसी की जांच के दौरान भी फोटोग्राफर्स ने कई सेलेब्स को फॉलो किया था, जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी।

बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में गोवा से फिल्म शेड्यूल खत्म करके मुंबई लौटी हैं। इससे पहले एक्ट्रेस सिद्धांत और अनन्या पांड के साथ गोवा में शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस गोवा शूट के दौरान सिर्फ एक बार एनसीबी के समन पर पूछताछ में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आई थीं। अब एक्ट्रेस ने फिल्म का गोवा शेड्यूल खत्म कर लिया है, जिसके बाद एक्ट्रेस मुंबई की सड़कों पर नज़र आईं।

Related Articles

Back to top button