ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
खेल

त्योहार के बाद भी इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की बिक्री में तेजी की उम्मीद, कंपनियां पूरी क्षमता के साथ कर रही हैं उत्पादन

नई दिल्ली। त्योहार के बाद भी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की बिक्री में बढ़ोतरी जारी रहने की पूरी संभावना है। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि उनकी उत्पादन यूनिट पूरी क्षमता से काम कर रही है और नवंबर-दिसंबर में भी उन्हें बिक्री में त्योहारी सीजन की तरह ही बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनियों का कहना है कि अब छोटे शहरों से प्रीमियम सेगमेंट की मांग अधिक निकल रही है। कोरोना काल को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि त्योहार के बाद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की बिक्री कम हो जाएगी।

सैमसंग इंडिया के मुताबिक इस साल त्योहारी सीजन में पिछले साल त्योहारी सीजन के मुकाबले कंपनी की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की कुल बिक्री में 32 फीसद की बढ़ोतरी रही। वहीं एलजी की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की कुल बिक्री में इस दौरान 28 फीसद का इजाफा रहा। भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स बाजार में इन दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 50 फीसद से अधिक है।

सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन ने बताया कि कारोबार के मिलने वाले संकेत को देखते हुए अगले दो महीने तक बिक्री में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (होम अप्लायंसेज) के वीपी विजय बाबू ने बताया कि प्रीमियम प्रोडक्ट्स की भारी मांग चल रही है और उनकी दोनों उत्पादन यूनिट इन दिनों पूरी क्षमता से काम कर रही है। धनतेरस-दिवाली के दौरान उन्हें अपनी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 50 फीसद तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। आने वाले महीनों में भी यह बढ़ोतरी जारी रहेगी।

सैमसंग इंडिया के मुताबिक प्रीमियम सेगमेंट में छोटे शहरों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 68 फीसद का इजाफा रहा। पुल्लन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, देवरिया, सीतापुर, फैजाबाद शाहजहांपुर तो उत्तराखंड के काशीपुर, हल्दवानी, कोटद्वार जैसे शहरों से प्रीमियम सेगमेंट में जबरदस्त मांग देखने को मिली। त्योहारी सीजन के दौरान टीवी की कुल बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 32 फीसद, फ्रिज की बिक्री में 31 फीसद तो वाशिंग मशीन की बिक्री में 50 फीसद का इजाफा रहा।

Related Articles

Back to top button