ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

राहुल का मोदी सरकार पर बड़ा वार, कहा- जानबूझकर की गई नोटबंदी ने अनगिनत घर उजाड़ दिए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और च्देशबंदी’ (लॉकडाउन) से अनगिनत घर उजाड़ दिए। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा की कथित खुदकुशी की खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, इस अत्यंत दुखद घड़ी में इस छात्रा के परिजनों को मेरी संवेदनाएं। जानबूझकर की गयी नोटबंदी और देशबंदी से भाजपा सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए। यही सच्चाई है। कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक, तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाली लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा ने पिछले दिनों परिवार की आर्थिक तंगी के चलते कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

इससे पहलेकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए रविवार को आरोप लगाया था कि चार साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस कदम का मकसद अपने कुछ उद्योगपति मित्रों की मदद करना था और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। गांधी और कांग्रेस आरोप लगाते रहे हैं कि 2016 में की गई नोटबंदी लोगों के हित में नहीं थी और इसने अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर डाला है। इस आरोप का सरकार ने बार-बार खंडन किया है। नोटबंदी के विरोध में पार्टी के ऑनलाइन अभियान स्पीक अप एगेंस्ट डिमो डिजास्टर के तहत जारी एक वीडियो में गांधी ने कहा कि सवाल यह है कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था कैसे भारत की अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ गई, क्योंकि एक समय था जब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे उच्च प्रदर्शन वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक थी।

गांधी ने कहा था सरकार कहती है कि इसका कारण कोविड है, लेकिन अगर यह वजह है तो कोविड बांग्लादेश और विश्व में अन्य जगह भी है। कारण कोविड नहीं है, नोटबंदी और जीएसटी कारण हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, चार साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक हमला शुरू किया था। उन्होंने किसानों, श्रमिकों और छोटे दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया था। मनमोहन सिंह जी ने कहा था कि अर्थव्यवस्था को दो प्रतिशत का नुकसान होगा, और यह हमने देखा था। गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह काले धन के खिलाफ लड़ाई है, लेकिन ऐसा नहीं था। गांधी ने आरोप लगाया, यह एक झूठ था। यह आप पर हमला था। मोदी आपका पैसा लेना चाहते थे और उसे अपने 2-3 उद्योगपति मित्रों को देना चाहते थे। आप लाइनों में खड़े हुए, उस लाइन में उनके उद्योगपति मित्र नहीं थे। आपने अपना पैसा बैंकों में रखा और प्रधानमंत्री मोदी ने उस पैसे को अपने दोस्तों को दिया और उन्हें 3,50,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी दी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी ने त्रुटिपूर्ण जीएसटी लागू किया और छोटे, मध्यम कारोबार बर्बाद हो गए, क्योंकि उन्होंने अपने तीन-चार पूंजीपति दोस्तों के लिए रास्ता साफ किया।

Related Articles

Back to top button