ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

उल्फा (आइ) में दूसरे नंबर का कमांडर राजखोवा ने किया आत्मसमर्पण, उग्रवादी संगठन के खोल सकता है अहम राज

नई दिल्ली। उग्रवादी समूह उल्फा (Independent) के दूसरे नंबर का कमांडर दृष्टि राजखोवा ने बुधवार को मेघालय में आत्मसमर्पण किया है। उसके चार और साथियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। राजखोवा फिलहाल सेना की खुफिया जानकारी के दायरे में है और उसे असम लाया जा रहा है। राजखोवा को यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (Independent) के कमांडर इन चीफ परेश बरुआ का कारीबी विश्वासपात्र माना जाता है।

सूत्रों ने कहा कि राजखोवा पिछले दिनों बांग्लादेश में था और अभी कुछ दिन पहले ही मेघालय आया था। एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने बताया कि राजखोवा का आत्मसमर्पण उग्रवादी समूह (उल्फा) के लिए एक बड़ा झटका है। उल्फा (Independent) असम के एक स्वतंत्र राज्य की मांग करता रहा है। सरकार ने इस संगठन में 1990 में प्रतिबंध लगाया था।

जब उल्फा (आइ) उग्रवादी संगठन का पुलिस ने किया था भंडाफोड़

उत्तर पूर्वी भारत में उल्खा (आइ) काफी सक्रिय आतंकवादी गैंग है। सेना और राज्य पुलिस हमेशा ही इस संगठन से जुड़े आतंकियों पर धरपकड़ करती आई है। पिछले महीनों ही असम पुलिस की संयुक्त टीम ने तिनसुकिया जिले में प्रतिबंधित उल्फा (आइ) उग्रवादी के भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए हथियारों के साथ उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार था। संयुक्त टीम ने उनके कब्जे से चार नाबालिगों को बचाया था। इस दौरान सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि हाल के दिनों में उल्फा (आइ) का यह सबसे बड़ा भर्ती रैकेट था। तिनसुकिया के विभिन्न स्थानों से चार कट्टर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। भर्ती होने के लिए लाए गए चार नाबालिगों को भी उनके चंगुल से निकाला गया था।

Related Articles

Back to top button