ब्रेकिंग
Gurdaspur Crime News: फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन, दोरांगला पुलिस ने जालंधर के 4 लोगों पर दर्ज किया... Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज... Jalandhar Food Safety Raid: जालंधर में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 75 किलो पनीर जब्त; ख... Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्चों के साथ अनुचित व्... Bemetara News: बेमेतरा के प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सर्पदंश से मौत, नवागढ़ में रेस्क्यू के द... Sirsa News: सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, वीटा प्लांट के तत्कालीन CEO निलंबित; रिफंड मामलों में... रामगंगा नहर किनारे टहलते समय आया मिर्गी का दौरा: नहर में डूबे 25 वर्षीय आशुतोष का 12 घंटे बाद मिला श... Haryana Blood Donation Record: लगातार तीसरे साल रक्तदान में देश में नंबर-1 बना हरियाणा, 1 अक्टूबर को... Kaithal Crime News: कलायत में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA का छापा, पटाखों से भरा ट्रक-पिकअप पकड़ा; 4 ... Kurukshetra Murder Case: शराब और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने 3 चाकुओं से गोदा पति का पेट, छत से कूदकर...
देश

कोलकाता राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक, ममता सरकार के चार मंत्री अनुपस्थित

कोलकाता।  राज्य सचिवालय (नवान्न) में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ममता सरकार के चार मंत्री अनुपस्थित थे। मंत्री शुभेंदु अधकारी, राजीव बंद्योपाध्याय, गौतम देव और रवींद्रनाथ घोष मौजूद नहीं थे। इनमें से गौतम देव कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं रवींद्रनाथ घोष भी बीमारी के कारण नहीं आ सके।

हालांकि, शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी क्यों नहीं बैठक में मौजूद थे इसकी वजह का पता नहीं चल सका है। शुभेंदु अधिकारी पिछले कई माह से तृणमूल ने नाराज चल रहे हैं। हावड़ा के राजीव बनर्जी को शुभेंदु की करीबी माना जाता रहा है। दोनों ने अनुपस्थिति का कारण नहीं बताया।

शुभेंदु अधिकारी को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि सभा व जुलूस निकालते हैं तो उसमें तृणमूल का झंडा या फिर ममता की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को शुभेंदु ने नंदीग्राम में एक सभा की और कहा कि उन्हें 13 साल बाद नंदीग्राम याद आया है।

उन्होंने मंच से भारत माता जिंदाबाद के नारे भी सुनाई दिए। वन मंत्री राजीव बनर्जी भी बैठक में उपस्थित नहीं थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कुछ दिन पहले हावड़ा के तीन नेता व मंत्री राजीव बनर्जी, अरूप रॉय और लक्ष्मीनरतन शुक्ला के साथ एक बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वोट से पहले तीनों नेताओं के बीच मतभेद को दूर करने को कहा गया था।

इसके बाद बुधवार को जब राजीव कैबिनेट बैठक में अनुपस्थिति रहे तो सवाल उठने लगे हैं। ऐसा लगा रहा है कि तृणमूल के कई पुराने नेता इस समय पार्टी नेतृत्व से खफा है। इससे पहले हुगली से लेकर उत्तर बंगाल तक में गुटबाजी की खबरें आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button