ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मनोरंजन

‘केबीसी 12’ को मिला दूसरा करोड़पति, नाज़िया नसीम के बाद IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा ने जीते 1 करोड़ रुपए

नई दिल्ली।  सोनी टीवी के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोपड़ति’ के 12वें सीज़न को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। बुधवार को रांची की रहने वाली नाज़िया नसीम ने 1 करोड़ जीतकर इस सीज़न की पहली करोड़पति बनने का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। लेकिन करोड़ति बनने का ये सिलसिला अभी नज़िया पर नहीं रुकेगा। क्योंकि जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को एक और करोड़पति कंटेस्टेंट मिलने वाला है। और सबसे ख़ास बात ये है कि सीज़न का दूसरा करोड़पति कंटेस्टेंट भी एक महिला ही होंगी।

जी हां, सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नंवबर के एपिसोड का एक प्रोमो आज ही जारी कर दिया है जिसमें मोहिता शर्मा नाम की एक महिला आईपीएस अधिकारी 1 करोड़ रुपए की धनराशी जीतती नज़र आ रही हैं। मोहिता इस सीज़न की दूसरी करोड़पति होंगी, हालांकि 1 करोड़ जीतने के बाद अब वो 7 करोड़ की भारी धनराशी भी जीत पाएंगी या नहीं ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।

वीडियो में दिख रहा है कि अमिताभ बच्चन मोहिता को बहुत होशियारी से खेलने की सलाह दे रहे हैं, और मोहिता कह रही हैं ‘चाहें कम धनराशी जीतकर जाऊं, लेकिन जब रात को सोऊं तो लगे कि हां मैंने बढ़िया खेला’। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपने सिग्नेचर अंदाज में मोहिता के एक करोड़ रुपये जीतने का ऐलान कर रहे हैं। हालांकि 1 करोड़ रुपए का सवाल क्या है ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है, लेकिन बिग बी, मोहिता के 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद उनसे 7 करोड़ रुपए का सवाल ज़रूर पूछते हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो से एक बात जरूर तय हो गई है कि मोहिता इस सीज़न की दूसरी करोड़पति कंटेस्टेंट बनने वाली हैं।

इसी के साथ हम आपको बताते हैं सीज़न की पहली करोड़पति नाज़िया नसीम से 1 करोड़ रुपए का सवाल क्या पूछा गया था। सवाल था : इनमें से किस अभिनेत्री ने कभी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है?

A. दीपिका चिखलिया

B. रूपा गांगगुली

C. नीना गुप्ता

D. किरन खेर

जवाब- रूपा गांगुली

Related Articles

Back to top button