ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, मैदान पर उतरे ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और टीम के खिलाड़ियों ने आउट डोर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। 14 दिन की क्वारंटाइन का वक्त गुजार रहे खिलाड़ियों के कोरोना टेस्ट नेगेटिव आए हैं। इसके अब सभी को जिम और आउट डोर ट्रेनिंग की इजाजत दे दी गई। शनिवार (14 नवंबर) से टीम ने यह ट्रेनिंग शुरू की जिसकी व्यवस्था क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा की गई थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के ट्रेनिंग और जिम सेशन की तस्वीरें पोस्ट की है। शनिवार को टीम इंडिया की ट्रेनिंग में हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, हनुमा विहारी और मोहम्म सिराज नजर आए। इन सभी खिलाड़ियों ने हल्की ट्रेनिंग ली। इसकी व्यवस्था सिडनी ओलंपिक पार्क के अंदर ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क में की गई थी।

तस्वीर में गेंदबाज कुलदीव यादव, उमेश यादव के साथ ऑलराउंडर और शार्दुल ठाकुर के साथ चेतेश्वर पुजारा वार्म अप करते नजर आए रहे हैं। आउटडोर ट्रेनिंग के बाद सभी खिलाड़ियों को जिम ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और टी नटराजन को इस दौरे पर टीम के साथ भेजा गया है। दौरे से बाहर हो चुके वरुण चक्रवर्ती भी जिम से बाहर पसीना बहाते नजर आए

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज में खेलना है। इसके बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। एडिलेड में खेला जाने वाली सीरीज का पहला टेस्ट मैच डे नाइट होगा। इस मैच के बाद कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौट जाएंगे। वह पहली बार पिता बनने वाले हैं जिसके लिए उनहोंने दौरे को बीच में छोड़कर वापस लौटने की अनुमति मांगी थी। बीसीसीआइ ने इसे मंजूर करते हुए उनको ऐसा करने की इजाजत दे दी।

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवंबर को खेला जाएगा इसके बाद 29 और 2 दिसंबर को मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 सीरीज 4, 6 और 8 दिसंबर को खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले 17 और 26 दिसंबर के शुरू होंगे तो 7 और 15 से तीसरे और चौथा टेस्ट मैच शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button