ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
खेल

PSL के मैच में खतरनाक हेल्मेट पहनकर खेलने उतरे शाहिद अफरीदी, हो सकती थी दुर्घटना

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में सुरक्षा के लिहाज से बल्लेबाजों के लिए काई उपक्रम तैयार कि गए हैं। तेज रफ्तार गेंद से बचने के लिए हर बल्लेबजा के लिए हेल्मेट पहनना भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की तरफ से अनिवार्य किया गया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले के दौरान ऐसा हेल्मेट पहनकर बल्लेबाजी करते नजर आए जो बेहद ही खतरनाक था।

बल्लेबाजों की सुरक्षा के लिहाज से चेहरे के सामने लगी ग्रिल वाले हेल्मेट को पहनना अनिवार्य किया है। शनिवार 14 नवंबर को खेले गए पीएसएल के एक मुकाबले में शाहिद अफरीदी एक ऐसी हेल्मेट पहनकर खेलने उतरे जो चर्चा का विषय बन गया।

क्वालीफायर मुकाबले में वो जिस तरह का हेल्मेट पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे थे बेहद ही खतरनाक था। सुरक्षा के लिहाज से यह किसी तरह से सही नहीं था और तेज बाउंसर लगने पर उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। इस हेल्मेट में चेहरे कि सुरक्षा पर आमतौर पर लगाया जाने वाला ग्रिल नहीं था। चेहरा लगभग खुला हुआ था और तेज रफ्तार से आने वाली गेंद के साधा चेहरे पर लगने की पूरी संभावना था

इस खतरनाक हेल्मेट को पहनकर बल्लेबाजी करने उतरे शाहिद ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पैनल ने हेल्मेट को लेकर सवाल भी उठाया। बाजिल खान ने कहा, शाहिद बेहद ही मजेदार की ग्रिल वाली हेल्मेट पहनकर खेलने उतरे हैं। मैंने इससे पहले ऐसा कुछ कभी भी नहीं देखा है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज जॉन्टी रोड्स का कहना था, मैंने कुछ महीने पहले खेला था और हेल्मेट में लगे उपर के छड़ से परेशानी हुई थी। मुझे समझ आ रहा है कि इस अफरीदी को यह विचार कहां से आया होगा। मैं भी ग्रिल के होने की वजह से अच्छे से नहीं देख रहा था। मैंने भी इसी वजह से उपर वाली ग्रिल को हटवाया था जिससे कि अच्छे से देख पाउं।

Related Articles

Back to top button