ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पुजारा को लेकर की भविष्यवाणी, पिछली बार रन बनाया इस बार मुश्किल होगी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौर पर पहुंच चुकी है और पूर्व दिग्गजों के बयान भी आने शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा है कि पिछली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया के अंदर से ऑस्ट्रेलिया दौरे का डर निकल गया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सीरीज में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा का यह दौरा आसान नहीं होगा।

भारत ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीजी जीती। विराट कोहली भारतीय इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने थे। पुजारा ने इस दौरे पर 74.42 की औसत से कुल 521 रन बनाए थे। मैक्ग्रा का मानना है यह दौरा उनके लिए मुश्किल साबित होग

मैक्ग्रा ने कहा, “जो चीज उन्होंने पिछले दौरे पर सबसे अच्छी की वो क्रीज पर ज्यादा वक्त बिताना था। उन्होंने मैदान पर ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करते हुए वक्त बिताया था। वो एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो दबाव नहीं लेते हैं जब रन नहीं बनते। ऐसा आधुनिक क्रिकेट में बहुत ही अलग बात है जहां कि एक मेडल ओवर के बाद ही बल्लेबाज रन बनाने के लिए परेशान हो जाते हैं। पुजारा की मानसिकता ऐसी बिल्कुल भी नहीं है। इसी का फायदा पिछले दौरे पर मिला, जिसने उनको ज्यादा वक्त बिताने का मौका दिया और काफी रन भी बनाए।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 27 नवंबर से शुरू हो रही है जबकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे और टी20 मुकाबले खेलेगी। वहीं चार टेस्ट मैचों की सीरीज से साथ यह दौरा खत्म होगा।

आगे उन्होंने कहा, “अब जबकि उन्होंने ज्यादा मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा वक्त नहीं बिताया है तो इसका बहुत ज्यादा असर उनके उपर पड़ेगा। इस बार सीरीज के दौरान उनको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि इस बार वो ज्यादा क्रिकेट खेलकर नहीं आ रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button