ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
विदेश

पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे प्रिंस विलियम और केट

लंदनः इंग्लैंड के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट इसी साल पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे। केनसिंगटन पैलेस ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह दौरा ब्रिटेन के विदेश विभाग के आग्रह पर किया जाएगा। प्रिंस विलियम और केट का यह दौरा 2006 के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य द्वारा पाकिस्तान का पहला आधिकारिक दौरा होगा। साल 2006 में प्रिंस चाल्र्स और कैमिला ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इससे पहले क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 1997 और 1961 तथा दिवंगत राजकुमारी डायना ने 1991 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

इंग्लैंड में पाकिस्तान के उच्चयुक्त मोहम्मद नफीस जकारिया ने इस घोषणा का स्वागत किया है। जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और जनता अपने कैम्ब्रिज के रॉयल हाईनेसेस द डयूक और डचेज के इस साल पाकिस्तान के शाही दौरे की घोषणा का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता रानी के दौरे को अभी भी याद करती है और आगामी यात्रा को इंग्लैंड का पाकिस्तान के साथ रिश्ते का प्रतिबिंब मानती है। दोनों देशों में ऐतिहासिक संबंध हैं और दोनों पक्ष इन्हें और मजबूत करने की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button