ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
विदेश

दुबई : कंपनी में काम करने का झांसा देकर बना दिया बार डांसर, बचाई 4 भारतीय महिला

दुबईः भारतीय वाणिज्य दूतावास से मिली एक सूचना के बाद दुबई में बार डांसर के तौर पर काम कर रहीं चार भारतीय महिलाओं को पुलिस ने बचाया। मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ।शुक्रवार को एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये महिलाएं तमिलनाडु की कोयंबटूर से हैं, वहां से बचाए जाने के बाद उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत विपुल ने बताया कि उन्हें यह विश्वास दिलाया गया कि वे एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए काम करेंगे।

हालांकि जब वे दुबई पहुंचीं तो उनके नियोक्ता ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन महिलाओं को डांस बार में काम करने और ग्राहकों को रिझाने के लिए मजबूर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनमें से एक महिला व्हाट्सऐप के माध्यम से अपने परिवार को SMS भेजने में कामयाब रही। इसके बाद शीघ्र ही भारतीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन को इससे अवगत कराया गया। उन्होंने वाणिज्य दूतावास को सूचित किया जिसने इसकी सूचना दुबई पुलिस को दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button