ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
देश

भारतीय सेना की पेशकश- सफेद झंडा दिखाकर ले जाओ पाकिस्तानी जवानों और आतंकियों के शव

श्रीनगर। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को उन शवों को लेने की पेशकश की है, जिन्हें भारतीय सेना ने भारी गोलीबारी के बीच मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये 5-7 पाक बैट सेना के नियमित सैनिक/आतंकवादी हैं। पाकिस्तान सेना को सफेद झंडे के साथ संपर्क करने और अंतिम संस्कार के लिए शवों को लेने की पेशकश की गई है। हालांकि, अभी तक उनकी तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ANI

@ANI

Indian Army: Have offered Pakistan Army to take over the dead bodies(of 5-7 Pak BAT army regulars/terrorists). Pakistan Army has been offered to approach with white flag and take over the dead bodies for last rites,they are yet to respond.

View image on Twitter
2,445 people are talking about this

बताते चलें कि कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकियों सहित पाकिस्तानी बैट आर्मी के जवानों को भारतीय सेना ने मार गिराया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इनकी लाशें भारत-पाक सीमा पर पड़ी हैं, लेकिन दोनों तरफ से हो रही भारी गोला-बारी के कारण उन्हें लाया नहीं जा सकता है।

ANI

@ANI

In the last 36 hours, Indian Army has foiled an infiltration attempt by a Pakistani BAT (Border Action Team) squad in Keran Sector. 5-7 Pakistani army regulars/terrorists eliminated, their bodies are lying on the LoC, not retrieved yet due to heavy firing. (Source: Indian Army)

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
6,290 people are talking about this
पाकिस्तानी सेना बीते दिनों से सीमा पार से गोली बारी कर रही है और खबर है कि इसकी आड़ में 15 अगस्त को भारत में आतंक फैलाने के इरादे से कुछ आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश में है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से शनिवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। सेना ने बताया कि रात करीब सवा उठ बजे पूंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से हमले किए गए। साथ ही हल्की गोलीबारी भी की गई। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button