ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!
खेल

World Cup 2019: पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को दिया मौका

बर्मिंघमः आईसीसी विश्वकप में अभी तक अपराजित विराट कोहली की भारतीय क्रिकेट टीम आज मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अपनी नई भगवा जर्सी में विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम की नियमित जर्सी नीले रंग की है और उसे टीम ब्लू भी कहा जाता है, लेकिन एजबस्टन मैदान पर होने वाले अहम मुकाबले में टीम इंडिया अपनी नई भगवा रंग की जर्सी पहनकर उतरेगी। इसी के साथ इंग्लैंड ने टॉस जीता कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

BCCI

@BCCI

England wins the toss and they will bat first.

626 people are talking about this

ANI

@ANI

Playing XI of India and England cricket teams for today’s match at Edgbaston, Birmingham. Rishabh Pant is in India’s playing XI today, replacing Vijay Shankar.

View image on Twitter
32 people are talking about this
टीम इंडिया फिलहाल तालिका में 6 मैचों में 5 जीत और एक मैच रद्द रहने के कारण 11 अंक लेकर तालिका में दूसरे नंबर पर है, जबकि शीर्ष टीम आस्ट्रेलिया पहले ही अंतिम 4 में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं अपने रेट्रो लुक की नीले रंग की जर्सी पहनकर उतरने वाली मेजबान ‘टीम ब्लू’ के लिए भी यह सेमीफाइनल का दावा मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मुकाबला होगा जो अभी तालिका में सात मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर आ गयी है।

इंग्लैंड के लिए अब शेष दोनों मैचों में करो या मरो जैसी स्थिति हो गयी है, क्योंकि शेष तीन सेमीफाइनल पायदानों पर भारत और न्यूजीलैंड के अलावा उसे पाकिस्तान तथा बंगलादेश से कड़ी टक्कर मिली रही है जो अभी एक समान 7-7 अंकों के साथ पांचवें और छठे नंबर पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button