ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
विदेश

व्हाइट हाउस व ट्रंप टावर पर हमले की साजिश रचने का आरोप व्यक्ति ने किया स्वीकार

सैन एंटेनियो। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस और ट्रंप टावर समेत कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रभावित होकर हमलों की साजिश रचने का आरोप साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति ने स्वीकार कर लिया। संघीय अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 34 वर्षीय क्रिस्टोफर सीन मैथ्यूज ने सैन एंटोनियो में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज के समक्ष सुनवाई में आंतकी संगठन आइएस को सामान मुहैया कराने के लिए साजिश रचने का अपराध कबूला।

मैथ्यूज ने स्वीकारा कि वह टेक्सास के जेलिन क्रिस्टोफर मोलिना के साथ मिलकर मई 2019 से देश व विदेश में हमलों के लिए आंतकी संगठन में और लोगों को भर्ती कराने और बम बनाने की जानकारी साझा करने की साजिश रड रहा था। दोनों के इस मामले में 14 अक्टूबर को दोषी ठहराया गया था। मैथ्यूज को अगले साल चार मार्च को सजा सुनाई जाएगी। उसे 20 साल जेल की सजा हो सकती है। फिलहाल वह संघीय हिरासत में रहेगा। मोलिना इस वक्त पुलिस हिरासत में है। दोषी पाए जाने पर 40 साल जेल की सजा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button