ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने कथित तौर पर नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।  परिवार के सदस्यों ने बेंगलुरु में रमैया मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, वह अब खतरे से बाहर हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी। वह अपने सचिव से मिलने अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में एनआर संतोष का हालचाल लेने के बाद येदियुरप्पा ने इसे लेकर एक बयान भी दिया है। उन्होंने कहा है कि वह एनआर संतोष के परिजनों से बातचीत करेंगे। उन्हें इसके पीछे का कराण नहीं पता है। उनकी हालत अब स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है।

येदियुरप्पा ने कहा कि वे जब संतोष से मिले तो वो काफी खुश थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने उनके साथ 45 मिनट तक वॉक किया। कल भी वह वह काफी खुश थे। उन्हें नहीं पता ऐसा क्यों हुआ। पुलिस सूत्रों ने कहा कि संतोष द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

संतोष को इस साल मई में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया था। जब भाजपा के दिग्गज नेता विपक्ष और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उन्होंने येदियुरप्पा के निजी सहायक के रूप में काम किया था। हाल ही में ऐसी खबरें थीं कि संतोष, येदियुरप्पा के कुछ करीबी लोगों के साथ कथित मतभेदों का हवाला देते हुए, सीएम के राजनीतिक सचिव पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

कहा जाता है कि उन्होंने पिछले साल राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। जब कांग्रेस-जेडीएस के कई विधायकों ने बागी तेवर अपना लिए थे और मुंबई में डेरा डाल दिया था। इसके बाद एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई। इसके बाद भाजपा सत्ता में आई। लो प्रोफाइल वाले संतोष के बारे में कहा जाता है कि उनकी नजरें अगले विधानसभा चुनावों पर थी।

Related Articles

Back to top button