ब्रेकिंग
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म... Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को भेजें खास WhatsApp Stickers; जानें स्टेप-बाय-स्टेप खुद का स्टि... Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां; शनि देव हो सकते हैं नाराज, जानें पूजा... Moringa for Skin: मोरिंगा खाना ही नहीं लगाना भी है फायदेमंद; चेहरे पर आएगा जबरदस्त कसाव और नेचुरल ग्... Muzaffarpur Crime: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के कार्यक्रम में अवैध हथियारों के साथ पहुंचा अपराधी; ह... Arjun Rampal in Ujjain: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे महाकाल दरबार; भस्म आरती में शामिल होकर ... High Voltage Drama: "अब जीकर क्या करूंगा..."— फेसबुक लाइव कर टावर पर चढ़ा युवक; घंटों चला ड्रामा, पु... SIT Raid Update: मध्य प्रदेश में शातिर सूदखोर का भंडाफोड़; मददगार बनकर फंसाता था जाल, 153 चेक और करो... Noida International Airport: जेवर से उड़ानों का आगाज! जानें दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले कितना होगा फ्... Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा यू-टर्न; यूपी, एमपी और राजस्थान समेत 15 रा...
देश

पौंग डैम में मस्ती कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ की ऐसी हरकत

हिमाचलः लगता है कि लोगों में से पुलिस का या कह लो कि कानून का डर खत्म हो गया है । प्रतिदिन कोई न कोई खबर ऐसी होती ही है जिसमें कभी पुलिस वाला नशे में लोगों से लड़ रहा होता है या कभी लोग नशे में पुलिस वाले से। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग डैम से सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। बीते रविवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे पौंग डैम के पानी के मध्य स्थित बाथू दी लड़ी पर घूमने आए लोगों ने पुलिसकर्मी लाल सिंह के साथ बदतमीजी की। पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ डाली।

जानकारी के मुताबिक ज्वाली के एसडीएम अरुण कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस के दो कर्मी बाथू दी लड़ी में गश्त के लिए गए थे और वहां गहरे पानी में नहा रहे लोगों को बाहर निकालने लगे तो उसी समय कुछ शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस कर्मी लाल सिंह के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और उनकी वर्दी फाड़ डाली। पुलि के हटाने पर भी वो नहीं हट रहे थे बल्कि युवक लगातार पुलिसकर्मियों के साथ गलत विवहार कर रहे थे।

पुलिसकर्मियों के साथ करते रहे यह कामः

उन युवकों में कानून का जरा भी खौफ नहीं था,इसके उलट वे पुलिसकर्मियों को ही डराते रहे। वो बिना डरे करते रहे पुलिसकर्मियों संग बदतमीजी। बाथू दी लड़ी में एकदम से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और फिर इसकी सूचना एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा को दी गई। एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की है, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त युवक स्थानीय हैं और उनके वाहनों का नंबर नोट कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे मौके से फरार हो गए। अरुण कुमार शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाथू की लड़ी में पहले 11 युवा पानी में डूब कर मर गए हैं इसलिए यहां नहाना सख्त मना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button