ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मनोरंजन

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की ज़मानत के ख़िलाफ़ एनडीपीएस कोर्ट गयी एनसीबी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली। कॉमेडी एक्टर भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में भारती और उनके पति की ज़मानत ख़ारिज़ करने के लिए विशेष एनडीपीएस अदालत का रुख़ किया है।

भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने 21 नवम्बर को गिरफ़्तार किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, छापे में उनके घर से एनसीबी ने 86.50 ग्राम गांजा बरामद किया था। दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट से 15000 हज़ार रुपये के मुचलके पर ज़मानत मिल गयी थी। अब एनसीबी ने निचली अदालत द्वारा दी गयी ज़मानत को खारिज़ करने के लिए स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट का रुख़ किया है।

जांच एजेंसी पूछताछ के लिए दोनों की कस्टडी लेना चाहती है। निचली कोर्ट ने भारती और हर्ष को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है। एनडीपीएस कोर्ट की ओर से दोनों को मंगलवार को नोटिस भेजा गया है और इसकी सुनवाई अगले हफ़्ते हो सकती है।

भारती के घर से गांजा की जो मात्रा बरामद की गयी है, वो स्मॉल क्वांटिटी श्रेणी में आता है, जिसकी ऊपरी सीमा 1000 ग्राम है। नारकोटिक्स, ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के अनुसार, ऐसे मामले में अधिकतम सज़ा एक साल की जेल और/या दस हज़ार रुपये ज़ुर्माना हो सकता है।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल निकलने के बाद एनसीबी इसकी जांच कर रही है। कई ड्रग पैडलर्स की गिरफ़्तारी के बाद बॉलीवुड और टीवी सेलब्रिटीज़ के नाम सामने आये। सुशांत केस की मुख्यारोपी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

हालांकि, रिया को ज़मानत मिल चुकी है। वहीं, पिछले दिनों एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लिव-इन पार्टनर गैबरिएला डिमिट्रियाडेस को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। फ़िल्म प्रोड्यूसर फ़िरोज़ नाडियाडवाला की पत्नी को भी एनसीबी ने अरेस्ट किया था। उन्हें बाद में ज़मानत मिल गयी थी। सुशांत का मृत शरीर 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास से मिला था।

Related Articles

Back to top button