ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

बारिश से जलभर हुई मुंबई नगरी,पानी में तैर रही गाड़ियां, हाई अलर्ट जारी

मुंबईः इस बार फिर थोड़ी बारिश से मुंबई हुई जलभर। एक बार फिर खोखले साबित हुए प्रशासन के दावे। बीती रात से लगातार भारी बारिश होती रही, कई इलाके में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। पालघर में जल जमा होने  के कारण चार ट्रेनों को रद्द किया गया जब कि पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

मुंबई में रविवार देर रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ट्रेक भी पानी में डूब हुए हैं और पालघर में जल जमाव हो गया है इसलिए चार ट्रेनों को रद्द और पांच ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज दिन में भी भारी बारिश की चेतावनी और हाई टाइड का अलर्ट जारी किया है।

फेल हुए बीएमसी के दावेः

फिलहाल, मुंबई में रात भर की बारिश से तमाम इलाकों में पानी भरा है। जिसका असर वहां की लोकल ट्रेन पर पड़ा है।जो  स्कूल और दफ्तर जाने वालें है उन्हें भारी परेशानियों का सामनमा करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से बीएमसी के दावे की पोल खुल गई है। ये मुंबई की पुरानी रीत है जहां बारिश शुरु होते ही जिंदगी डूबने-उतरने लगती है।

मुंबई में मॉनसून की दस्तक क्या हुई अभी से ही पूरी मुंबई समंदर में तब्दील हो गई। निचले इलाके में बहुत तेजी से पानी भरा और मायानगरी मुंबई त्राहि-त्राहि करने लगी। यह कोई पहली बार नहीं है बल्कि हर साल जुलाई-अगस्त का महीना आते ही सैलाब से मुंबई सराबोर हो जाता है।इस साल भी तस्वीर कुछ अलग नहीं है।

गौरतलब है कि मुंबई में तेज बारिश के चलते अलग-अगल हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई जिसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे में एक दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों में ज्यादातर लोग यूपी और बिहार के थे।

 जारी हुआ हाई अलर्टः

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। महराष्ट्र के ठाकुरबाड़ी इलाके में बारिश की वजह से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई तो पुणे की तरफ जाने वाली तमाम ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button