ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

तापमान में गिरावट के साथ मौसम में गलन, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। देश में सर्दी जोर पकड़ चुकी है, और तापमान में हो रही गिरावट को देखते हुए लग रहा है कि इस बार देशवासियों को ठंड का सितम कुछ ज्यादा ही झेलना पड़ेगा। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों के लिए ठंड में इजाफा कर रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर इस वक्त पूरी तरह से बर्फ की चादर में ढक चुके हैं। तो वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारे में लगातार गिरावट के कारण लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में निवार के बाद अब बुरवेई चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में उठने वाले इस तूफान की श्रीलंका के त्रिनकोमाली के दक्षिण पूर्व से 240 किमी की दूरी है वहीं भारत के पामबन से फिलहाल यह तूफान 470 किमी और कन्‍याकुमारी से 650 किमी दूरी पर है।

उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम रहेगा कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में के तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही सुबह-शाम कोहरा रहने के भी आसार हैं हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा यूपी में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ेगी।

उत्तराखंड में चार दिसंबर के बाद हो सकता है ठंड में इजाफा

उत्तराखंड में न्यूनमत तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि चार दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकरा सकता है, जिसके बाद ठंड में इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button