ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
टेक्नोलॉजी

FAU-G गेम ने लॉन्च से पहले बनाया रिकॉर्ड, केवल तीन दिनों में हुए 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। FAU-G मोबाइल गेम को हाल ही में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और यह यूजर्स के बीच काफी लोक​प्रिय भी हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाइव होने के केवल तीन दिनों के भीतर ही इस गेम को 10 लाख से ज्यादा से प्री-रजिस्टर कर चुके हैं। यह जानकारी इस गेम की डेवलपर कंपनी द्वारा ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है।

FAU-G मोबाइल गेम की डेवलपर कंपनी nCore Games ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्पष्ट किया है कि इस गेम को अभी तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा प्री-रजिस्टर किया जा चुका है। साथ ही इस रिस्पॉन्स के लिए यूजर्स को धन्यवाद भी किया गया है। बता दें कि FAU-G गेम को ​तीन दिन पहले ही प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव किया गया है।

FAU-G मोबाइल गेम गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। इस गेम को PUBG Mobile India को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है जिसे पिछले दिनों ही भारत में बैन किया गया है। उम्मीद है कि FAU-G यूजर्स को ग्राफिक्स और फीचर्स के मामले में निराश नहीं करेगा।

जैसा कि इस गेम के नाम से ही स्पष्ट है कि यह फौजियों पर आधारित गेम है और पूरा गेम भारतीय सैनिकों व कमांडो पर ही होगा। इस गेम में खतरनाक इलाकों में गश्त लगा रहे भारतीय सैनिकों का एक समूह होगा जिसे अपने और अपने क्षेत्र का दुश्मनों से बचाव करना है। इसमें समय-समय पर टास्क दिए जाएंगे। जिन्हें पूरा कर प्लेयर आगे बढ़ेंगे। हालांकि, अभी इस गेम के फीचर्स का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है। इसके लिए यूजर्स को लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button