ब्रेकिंग
Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज... Shajapur Crime: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर करने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार; शाजापुर पुलिस की बड़ी का... Sagar News: सागर में शादी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा; रस्मों के दौरान जीजा को उठा ले गई पुलिस, थाने पह... Jabalpur News: जबलपुर बरगी हादसे में बड़ा खुलासा; क्रूज के दोनों इंजन थे खराब, मार्च में ही दी गई थी... Viral News: लंबाई बनी मुसीबत! 6.6 फीट लंबे बस कंडक्टर को हुआ गर्दन और पीठ में दर्द, अब विभाग ने दिया... India-Algeria Defence: रक्षा सहयोग को मिली नई रफ्तार; दिल्ली में भारत और अल्जीरिया के बीच पहली बड़ी ... India-Pakistan Border: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ! जवाबी कार्रवाई तक नहीं कर पाया इस्लामाबाद, भारत की बड़ी...
देश

Hyderabad Municipal Election Result : रूझानों में सबसे आगे भाजपा, 88 सीटों पर कर रही लीड

हैदराबाद।  हाईप्रोफाइल हैदराबाद नगर निगम चुनावों को लेकर मतगणना जारी है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि, शुरुआत में किसी ने यह कल्‍पना नहीं की थी कि भाजपा यहां इतना अच्‍छा परफॉर्म कर पाएगी। यहां तक कि एग्जिट पोल में भी टीआरएस को ही बढ़त दिखाई गई थी। लेकिन भाजपा को कहीं न कहीं कोई उम्‍मीद नजर आ रही थी, इसलिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं के प्रचार उतरे। भाजपा की यह बढ़त यह भी दर्शाती है कि अगर ग्राउंड लेवल पर काम किया जाए, तो उसका परिणाम हमेशा सकारात्‍मक ही आता है।

शुरुआत रुझानों में बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है जबकि, सत्तारूढ़ टीआरएस 27 सीटों पर आगे है। इसके अलावा एआइएमआइएम के पाले में एक सीट आ चुकी है और 11 पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट पर आगे चल रही है। नगर निगम चुनावों को लेकर सबकी निगाहें इस वक्त नतीजों पर टिकी हैं। भले ही यह चुनाव नगर निगम का हो लेकिन जितने जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार किया है, उसके बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए हाईप्रोफाइल नेताओं को मैदान में उतारा। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या और देवेंद्र फडणवीस जैसे हाईप्रोफाइल नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने इन चुनावों के लिेए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है

35 फीसद हुआ था चुनाव

इस बार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में मतपत्रों का उपयोग किया गया था। वहीं कोरोना महामारी के चलते इस बार सिर्फ 35 फीसद ही मतदान हुआ। इन चुनावों में कुल 74 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 38,89,637 पुरुष वोटर और 35,76,941 महिला वोटर शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार चुनाव में, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी चुनावी मैदान में हैं।

Hyderabad Municipal Election Result LIVE :

  • भारतीय जनता पार्टी ने इस बार निगम चुनावों में पूरे जोर-शोर के साथ प्रचार किया है और उसका असर रूझानों में भी साफ नजर आ रहा है। पार्टी लगातार आगे चल रही है, फिलहाल पार्टी ने 88 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि टीआरएस 33 और एआइएमआइएम 17 सीटों पर आगे चल रही हैं।
  • रूझानों में भाजपा लगातार जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। पार्टी ने 77 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और टीआरएस अब 34 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा एआइएमआइएम 17 और कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर लीड कर रही है।
  • शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, AIMIM ने एक सीट जीत ली है और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीआरएस 27 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।
  • ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। यह तस्वीर एलबी स्टेडियम के मतगणना केंद्र की है जहां वोटों की गिनती चल रही है।

Related Articles

Back to top button