ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

देश में बीते 24 घंटों में 36 हजार मामले, 1.40 लाख पहुंचा मौत का आंकड़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले अब स्थिर हो गए हैं। बीते 24 घंटों में देश के अंदर कोरोना के 36 हजार नए मामले सामने आए। इस दौरान 482 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना का कुल आंकड़ा अब 96 लाख से ज्यादा हो गया है। हालांकि, इसमें से 91 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस बीच, देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1.40 लाख को पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 36,011 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 482 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 96 लाख 44 हजार 222 तक पहुंच चुका है। देश में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 91 लाख 792 है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 3 हजार 248 है। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 1 लाख 40 हजार 182 हो गई है

कोरोना की रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना की रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना से 41,970 लोग ठीक हुए हैं। इससे कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 94.37% हो गई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी लगातार कम हुए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 6,441 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर घटकर 4.18% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.45% है।

देश में अब तक 14.69 करोड़ कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 14 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार(5 दिसंबर) तक 14,69,86,575  सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,01,063 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button