ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कुएं में गिरी कार, महोबा के छह बरातियों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

महाेबा। एक ऐसा घर जहां कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, तैयारियां चल रही थीं और निरंतर लोगों का आना जाना लगा हुआ था। अचानक उस घर की खुशियां मातम में बदल गईं। जहां खुशी से कुछ देर पहले तक लोग झूम रहे थे वहां अब ये स्थिति है कि लोगों के आंसू नहीं रुक रहे। अपनों की असामयिक मौत पर घर की दीवारें लोगों के करुण क्रदंन की गवाही दे रही हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर गई थी बरात 

महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के स्वासामाफ निवासी लखन अहिवार के लड़के की बरात मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर गे गांव दीवान जी का पुरवा गई हुई थी। बरात देर रात गांव पहुंची थी। बोलेरो मालिक छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह स्वयं ही गाड़ी चला रहे थे। इसमें नौ बराती सवार थे। रात को गाड़ी बैक करते समय अंधेरा होने से वह समझ नहीं सके। घटना की सूचना थाने में पहुंची तो पुलिस फोर्स भी आ गया और लोगों की मदद से बरातियों को निकालने का प्रयास होने लगा। बोलेरो सवार नौ लोगों में से छह की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद तीन लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। उक्त हादसे का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

इन लोगों की हुई मौत 

मरने वालों में 50 वर्षीय घनश्याम अहिरवार, 35 वर्षीय राम रतन अहिरवार पुत्र आमना, 22 वर्षीय कुलदीप पुत्र हरप्रसाद, 30 वर्षीय राजू कुशवाहा, 35 वर्षीय छत्रपाल सिंह, 28 वर्षीय रामाधीन, शामिल हैं। घायलों में 28 वर्षीय तेजराम, 20 वर्षीय चेतराम, 17 वर्षीय लक्ष्मण को बचा लिया गया है।

सीएम योगी ने दो लाख की मदद के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए हादसे में हताहत प्रत्येक दिवंगत के स्वजन को दो लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button