ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

भारत बंद: CM योगी ने दी चेतावनी- कानून व्यवस्था हाथ में ली तो होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चेतावनी दी कि बंद के दौरान अगर कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों के भारत बंद को देखते हुए योगी फील्ड में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए लेकिन फिर भी कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाए। शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंद के दौरान आम जन को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जायें। सड़क मार्ग, रेल मार्ग व अन्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यापारियों से बात कर यह सुनिश्चित करें कि बाजार खुला रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हितों और उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों से भ्रमित नहीं होने की अपील की।

Related Articles

Back to top button